-डेढ़ माह से ससुराल में रह रहा था मृतक, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

KANPUR : पनकी में सोमवार रात बाइक सवार साले-बहनोई पांडु नदी में गिर गए। हादसे में बहनोई की मौत हो गई, जबकि साला दो घंटे तक मलबे में पड़ा रहा। किसी तरह उसने बाहर निकलकर राहगीरों से मदद मांगी। राहगीरों से जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को बाहर निकाला। साथ ही घायल साले को अस्तपाल में एडमिट कराया।

सचेंडी सिद्धपुर गांव निवासी मजदूर प्रकाश (25) की डेढ़ साल पहले रेवरी भीमसेन के छुट्टन की बेटी लक्ष्मी से शादी हुई थी। बीते डेढ़ माह से प्रकाश ससुराल में ही रह रहा था। ससुर छुट्टन के मुताबिक, गांव के कल्लू और दामाद प्रकाश भीमसेन मेला देखने गए थे। कल्लू प्रकाश का मुंह बोला साला था। प्रकाश बाइक चला रहा था। रात को घर वापस लौटते समय दोनों रास्ता भटक गए। वे घर जाने की जगह एटूजेड प्लांट की ओर चले गए। जहां रास्ता खत्म होने पर दोनों पांडु नदी में गिर गए। कल्लू तो बच गया, लेकिन प्रकाश की मौत हो गई। परिजनों ने कल्लू पर प्रकाश की हत्या का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम से मौत के कारण का पता चलेगा। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Posted By: Inextlive