- वेडनेसडे को मैक्सिमम टेम्परेचर 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, 10 डिग्री गिरा

- ईयर 2071 के बाद 18 दिसंबर को मैक्सिमम टेम्परेचर कभी नहीं गया इतना नीचे

KANPUR: वेडनेसडे को शहर में हुए शीत लहर के हमले ने 58 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ईयर 1971 के बाद पहली बार 18 दिसम्बर के दिन मैक्सिमम टेम्परेचर 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यह नॉर्मल से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पूरा दिन धूप न निकलने से गलन और बढ़ गई। लोग पूरा दिन रजाई और कंबल में दुबके रहे। वहीं जो लोग काम पर निकले, वो सिर से पैर तक वुलन से पैक रहे। इसके बाद भी ठंड से राहत नहीं मिली। सबसे ज्यादा समस्या स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई। जो सुबह कांपते हुए स्कूल पहुंचे।

जारी रहेगा सितम

सीएसए मौसम एक्सपर्ट विजय दुबे ने बताया कि इयर 1971 के बाद 18 दिसंबर कभी इतना ठंडा नहीं रहा है। मैक्सिमम टेम्परेचर ने 58 साल का रिकॉर्ड ब्रेक किया है। अभी फिलहाल 24 दिसंबर तक ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है। बुधवार सुबह से करीब 6 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चली बर्फीली हवाओं ने अंदर तक लोगों को कंपकंपा दिया। बुधवार को मैक्सिमम टेम्प्रेचर 12.6 डिग्री व मिनिमम टेम्परेचर 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। ट्यूजडे की तुलना में मैक्सिमम टेम्परेचर 4 डिग्री तो मिनिमम में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। 18 दिसंबर 2011 को भी सिटी का मैक्सिमम टेम्परेचर 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। इसके अलावा हमेशा ही मैक्सिमम टेम्परेचर 20 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा है।

---------------------------

इयर टेम्प्रेचर का रिकार्ड

2010 23 डि। से। 7.8 डि.से।

2011 14.6डि.से। 6.2डि.से।

2012 24.8 10.2

2013 25.6 5.8

2014 20.6 डि.से। 7.4 डि.से।

2015 21.2डि.से। 2.7डि.से।

2016 25.0 7.5

2017 23.6डि.से। 7.8डि.से।

2018 24.0 6.3

2019 12.6डि.से। 8.6डि.से।

Posted By: Inextlive