- दैनिक जागरण आई नेक्स्ट, रेडियो सिटी और परवरिश संस्था के सर्वे में खुलासा, परिचित लोग ज्यादा करते हैं शोषण

Kanpur: सिटी में बच्चों के हैरिसमेंट के मामलों में ज्यादातर अपने ही गुनहगार होते हैं। वो लोग जिन्हें बच्चे जानते हैं। वो या तो रिश्तेदार होते हैं या फिर उनका घर में आना जाना होता है। इसी जान पहचान का फायदा उठा वह बच्चों पर गलत नियत रखने लगते हैं। ऐसा करने वालों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल हैं। चाइल्ड अब्यूज को लेकर दैनिक जागरण आई नेक्स्ट, रेडियो सिटी और परवरिश की ओर से कराए गए सर्वे में इसका खुलासा हुआ। इस सर्वे से एक अहम बात यह भी सामने आई कि परिचित महिलाएं बच्चों का हैरिसमेंट पुरुषों के मुकाबले ज्यादा करती है।

अपने ही गुनहगार

बच्चों का हैरिसमेंट कौन ज्यादा करता है,सर्वे में पूछे गए इस सवाल पर लोगों ने जो राय दी। उसमें यह माना गया कि 64 परसेंट परिचित लोग ही शोषण करते हैं। जबकि ऐसा करने वाले 36 परसेंट लोग अजनबी होते हैं। वहीं जब इसी सवाल को पुरूष और महिलाओं के आसपेक्ट में पूछा गया तो चौंकाने वाले जवाब मिले। सर्वे में लोगों ने माना कि 73 परसेंट परिचित महिलाएं बच्चों का शोषण करती है। जबकि ऐसा करने वाले परिचित पुरूषों का दायरा कम है। 43 परसेंट लोगों का यह जरूर मानना था कि अजनबी पुरुष भी बच्चों का खूब शोषण करते हैं।

Posted By: Inextlive