kanpur@inext.co.in

KANPUR : स्टेट ही नहीं अब देश में कानपुर स्मार्ट सिटी को अलग पहचान मिलने लगी है। 1,000 स्मार्ट सिटीज में से कंट्रोल एंड कमांड सेंटर प्रोजेक्ट को सराहा गया है। जुलाई में सहायक नगर आयुक्त पूजा त्रिपाठी ने इस अवार्ड के लिए प्रेजेंटेशन दिल्ली में दिया था। पूरे देश में बेस्ट 150 प्रोजेक्ट को सेमीफाइनल राउंड के लिए सेलेक्ट किया गया। इसमें कानपुर स्मार्ट सिटी का कंट्रोल एंड कमांड सेंटर को 'स्कॉच ऑर्डर ऑफ मेरिट' सर्टिफिकेट मिला है। स्कॉच ग्रुप के चेयरमैन समीर कोचर ने यह अवॉर्ड अपर नगर आयुक्त अमृत लाल बिंद को दिया। बता दें कि इस ग्रुप द्वारा हाईस्ट सिविलियन ऑनर दिया जाता है। संस्था देश के लिए बेस्ट काम करने वाले लोगों, पब्लिक प्रोजेक्ट्स और संस्थाओं को सम्मानित करती है। सहायक नगर आयुक्त के मुताबिक थर्सडे को फाइनल राउंड के अवॉर्ड दिए जाएंगे।

Posted By: Inextlive