देश के दूसरे एस्ट्रो टर्फ में खिताब के लिए देश की आठ टीमें भिड़ेगी। देर रात तक शहर में टीमें पहुंचने लगी। बच्चों और दर्शकों के लिए निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था है।


कानपुर (ब्यूरो)। कानपुर में राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप 22 सितम्बर से होगी। इसका लाइव प्रसारण हॉकी इंडिया की वेबसाइट पर 130 देशों में लाइव दिखाया जाएगा। इसमें भारत की आठ श्रेष्ठ टीमें खिताब के लिए अपना दमखम दिखाएंगी। ये जानकारी ग्रीनपार्क स्टेडियम के मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता में कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि 22 से 27 सितम्बर तक होने वाली इस हॉकी चैम्पियनशिप के लिए आठ टीमों के 208 खिलाड़ी शहर आएंगे। पहले दिन चार मैच महिला और चार मैच पुरुष वर्ग में खेले जाएंगे। जो सुबह 6 बजकर 30 मिनट से शुरू होंगे। इसके लिए महाराष्ट्र, कर्नाटक, झारखण्ड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तमिलनाडु व ओडिशा की टीमें पुरुष व महिला वर्ग में भिड़ेगी।यहां पर ठहरेंगे ऑफिसियल व प्लेयर्स


डायरेक्टर खेल आरपी सिंह ने बताया कि हॉकी इंडिया के टेक्निकल आफिसियल शहर के अलग-अलग होटलों में ठहरेंगे, जबकि पुरुष खिलाडिय़ों को कानपुर विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में और महिला खिलाडिय़ों को कमला क्लब के गेस्ट हाउस में ठहराया जाएगा। प्रेसवार्ता में आरएसओ ग्रीनपार्क अजय सेठी, एडीएम सिविल व सप्लाई बसंत लाल अग्रवाल, सुरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।इस तरह होंगे मैच22 सितंबर    आठ मुकाबले23 सितंबर    छह मुकाबले24 सितंबर    आठ लीग मुकाबले25 सितम्बर    आठ क्वार्टर फाइनल मैच26 सितम्बर    चार नॉकआउट मुकाबले

27 सितम्बर    सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबलायूपी महिला टीम शिवानी सिंह सैनी, पूजा रानी, रितु सिंह, सिमरन सिंह, श्रेया सिंह, कोमल सहानी, ललरिन डिक्की, बनसारी सोलंकी, अंनुजा सिंह है। अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में खुशबू है। टीम कोच नीलम सिद्दीकी, टीम मैनेजर प्रेमजीत सिंह है। यूपी पुरुष टीमप्रतीक निगम, मो। हैरिस, अभिषेक कुमार सिंह, मो। सैफ खान, सौरभ आनन्द, समर्थ प्रजापति, विशाल सिंह, राजकुमार पाल, मो। आमिर खान है। अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में पंकज यादव है। टीम कोच राजेश सोनकर, टीम मैनेजर एसके लहरी है।kanpur@inext.co.in

Posted By: Inextlive