यूपी पुलिस ने हाल ही में एक मुठभेड़ में मारे गए हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के साथी बदमाश शशिकांत को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस दाैरान पुलिस ने शशिकांत और विकास दुबे के घर से पुलिसवालों से लूटी गईं इंसास राइफल एके-47 राइफलें और कारतूस समेत अन्य हथियार बरामद किए हैं।

कानपुर (आईएएनएस)। कानपुर एनकाउंटर के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद अब उसके साथियों की धड़पकड़ हो रही है। पुलिस ने मंगलवार को कानपुर के मेला तिराहा क्षेत्र से विकास दुबे गिरोह के एक और सदस्य शशिकांत उर्फ ​​सोनू को गिरफ्तार किया है। कानपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) (कानून और व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि शशिकांत द्वारा दी गई जानकारी पुलिस ने उसके घर से एक इंसास राइफल और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एडीजी ने कहा कि यह घटना वाली बदमाशों द्वारा पुलिस से लूटी गई थी। उन्होंने कहा कि हमने बिकरू गांव में विकास दुबे के घर से एक एके -47 और 17 कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा 4 जुलाई को हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के घर को ध्वस्त कर दिया गया था।

There are total 21 accused in the case, of which 4 have been arrested while 6 accused, inclduing Vikas Dubey, killed during police proceedings in different incidents: Prashant Kumar, UP ADG Law & Order. #KanpurEncounter pic.twitter.com/eAK4ASFy01

— ANI UP (@ANINewsUP) July 14, 2020


21 आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया गया
एडीजी ने कहा कि शशिकांत ने उस गोलीबारी में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है जिसमें 3 जुलाई को बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मी मारे गए थे।गिरफ्तार अपराधी ने अपराध में शामिल अन्य आरोपियों का भी नाम लिया है। एडीजी ने कहा कि 21 आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें श्यामू बाजपेयी, जहान यादव, दया शंकर अग्निहोत्री और अब शशिकांत गिरफ्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि विकास दुबे, अमर दुबे, प्रभात मिश्रा, बुआन दुबे, प्रेम प्रकाश पांडे और अतुल दुबे सहित छह आरोपी मुठभेड़ों में मारे गए। अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों में से ग्यारह बड़े हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों में से ग्यारह बचे हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एडीजी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोई सवाल उठाने से मना करते हुए अचानक से छोड़ दिया।

Posted By: Shweta Mishra