कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला तो आपको याद ही होंगी। शेफाली ने अपनी ये लेटेस्ट पिक शेयर कर अब अपने बारे में एक नया खुलासा किया है। जानें वो क्या है...


features@inext.co.in  KANPUR: 16 साल पहले शेफाली जरीवाला का कांटा लगा गाने ने धूम मचा दी थी। इस गाने के हिट होने के बाद वो कांटा लगा गर्ल के नाम से फेमस हो गईं थी।इसके बाद वे 2004 में फिल्म मुझसे शादी करोगी में बिजली के कैरेक्टर में नजर आई थीं। इसके साथ ही वो एक रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं।इसके बाद वे लंबे समय तक खबरों से गायब रहीं।नहीं बन सकती कोई कांटा लगा गर्ल
हाल ही में एक इंटरव्यू में शेफाली ने कहा,अब कभी कोई दूसरी कांटा लगा गर्ल नहीं हो सकती। साथ ही उन्होंने अपनी एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें वो पूरी तरह बदली नजर आ रही हैं। 'कांटा लगा' के अलावा शेफाली ने 'कभी आर कभी पार', 'माल भारी आहे' और 'प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया' जैसे गाने किए हैं। बता दें 2014 में शेफाली ने अपने बॉयफ्रेंड पराग त्यागी से सीक्रेट मैरिज की थी। शेफाली की ये दूसरी शादी थी।'कांटा लगा' गर्ल शैफाली जरीवाला की एक्टिंग की दुनिया में वापसी, अब दिखती हैं ऐसी


आमिर-सलमान से लेकर बॉलीवुड की ये बडी़ हस्तियां खडी़ हैं तनुश्री के साथ, नाना को देना होगा कानूनी जवाब

Posted By: Vandana Sharma