- पूरे शहर में लोगों ने अपने शिविरों में किया जोरदार स्वागत

- खाने-पीने से लेकर स्वास्थ्य कैंप तक पूरी है व्यवस्था

Meerut : जहां एक ओर प्रशासन और पुलिस कांवडि़यों के इस्तकबाल करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुआ है। वहीं मेरठ की पब्लिक कांवड़ शिविरों के माध्यम से भगवान के शिव के भोलो का जोरदार स्वागत किया। कांवडि़यों के लिए खाने पीने से लेकर इलाज तक की भी पूरी व्यवस्था की गई है। वहीं कांवडि़यों के मनोरंजन के लिए डीजे लगाए गए हैं। जहां कांवडि़ये खूब नाच रहे हैं और मस्ती कर रहे हैं।

2.5 करोड़ का है अनुमान

सोफीपुर से कांवड़ मार्ग पर कांवडि़यों की एंट्री करने वालों की संख्या काफी बढ़ गई है। अधिकारियों की मानें तो शनिवार से ये दो गुनी हो जाएगी। जो कि आने वाले दिनों में बढ़ती चली जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुमान के अनुसार इस बार मेरठ से ढ़ाई करोड़ कांवडि़यों गुजरने का अनुमान है। पिछली वर्ष की बात करें तो सवा दो करोड़ कांवडि़ए मेरठ से गुजरे थे।

पहुंच रहे हर उम्र के कांवडि़ये

हर साल की तरह इस बार भी मेरठ में हर उम्र की कांवडि़ये पहुंच रहे हैं। कोई अपने बच्चों को लेकर आ रहा है तो कोई अपने बुजुर्ग माता-पिता को भी लेकर आ रहा हैं। हैरान करने वाली बात तो ये दिखी कई लोग ऐसे भी जो एक या उससे भी कम उम्र के बच्चों को भी कांवड़ यात्रा में लिए थे। कांवडि़यों में जोश देखते ही बन रहा है। हर कोई अपनी मस्ती में है।

मेरठी कर रहे जोरदार स्वागत

वहीं मेरठ में एंट्री करते ही कांवडि़यों का स्वागत मेरठी जोरदार तरीके से कर रहे हैं। मेरठ में अब तक 120 कांवड़ शिविर लग चुके हैं। जहां तरह-तरह का भोजन भरोसा जा रहा है। कई कांवड़ शिविर ऐसे भी हैं जो सिर्फ कांवडि़यों को फ्रूट ही दे रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे हैं जो कांवडि़यों के लिए तरह-तरह के पेय पदार्थ दे रहे हैं। रुढ़की रोड़ पर कांवड़ शिविर लगाने वाले सुधीर रस्तोगी ने बताया कि हम भक्तों के लिए रोज नया मेन्यू रखते हैं। खाना पूरी तरह से सिंपल होता है। जो कांवडि़यों के बिल्कुल भी नुकसान न हो।

सोने की है पूरी व्यवस्था

शाम और रात को आने वाले कांवडि़यों के आराम की भी पूरी व्यवस्था मेरठियों की हुई है। ऑलमोस्ट सभी कांवड़ शिविरों में रात को सोने की भी व्यवस्था है। मुलायम गद्दों के साथ पूरी तैयारी है। वहीं गर्मी के बचने के लिए पंखे भी लगे हुए हैं। कई शिविरों में तो कूलर भी लगे हुए हैं। वहीं कांवडि़यों के कांवड़ की भी पूरी सुरक्षा व्यवस्था की हुई है।

स्वास्थ्य कैंप भी लगे हैं

अगर किसी किसी कांवडि़ये को हेल्थ से रिलेटेड प्रॉब्लम होती है तो उसके लिए भी पूरी व्यवस्था की हुई है। भले ही हेल्थ डिपार्टमेंट ने कोई व्यवस्था न की तो लेकिन मेरठ के कई डॉक्टर्स ने अपने लेवल पर स्वास्थ्य शिविर लगाए हुए हैं। जहां सैंकड़ों कांवडि़ये अपना इलाज भी करा हैं। डॉ। केपी सैनी ने बताया कि शुक्रवार को उनके शिविर में करीब 500 कांवडि़यों ने अपने पैरों से रिलेटेड इलाज कराया। प्रत्येक शिविर में 10 लोगों की टीम लगी हुई है। जहां हर का इलाज मौजूद हैं।

Posted By: Inextlive