- स्वास्थ्य विभाग की ओर से चकिया में निकाला गया जागरुकता अभियान

-शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में बच्चियों को बढ़ाने का लिया संकल्प

CHANDAULI: आज के भी दौर में कन्याओं को शिक्षा से दूर रखा जा रहा है। इसको लेकर सरकार की ओर से जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। कन्या बचाओ अभियान के तहत रविवार को नगर में जुलूस निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। प्राथमिक स्वास्थ केंद्र से निकला जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा। गोष्ठी में वक्ताओं ने कन्या भ्रूण हत्या सहित इनकी शिक्षा पर ¨चता व्यक्त की गई।

बच्च्चयां हों शिक्षित

लड़कियों को शिक्षित बनाने को लेकर चलाए जा रहे शासन के अभियान की मंशा के अनुरूप स्वास्थ विभाग द्वारा उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि “च्चियों के शिक्षित होने से परिवार का विकास तीव्र गति से होता है। उन्होंने “च्चियों के शिक्षित करने पर बल दिया। महिलाओं के प्रति अपनाए जा रहे भेदभाव पर ¨चता व्यक्त की गई। लैंगिक भेदभाव के चलते समाज में आ रहे पुरुष, स्त्री की जनसंख्या में असमानता से उत्पन्न होने वाले संकट से बचाने के लिए बच्चियों को शिक्षित व स्वस्थ बनाने पर बल दिया गया। ऐसा होता रहा तो प्रकृति में भारी असंतुलन की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। जो प्रकृति की व्यवस्था को ही बदल देगी।

बच्चियों को बनाएं स्वावलंबी

ऐसे में बच्चियों को स्वावलंबी बनाना समय की मांग है। वक्ताओं ने लैंगिक भेदभाव के चलते देश के विभिन्न हिस्सों में नर व नारी के अनुपात में आए कमी को रेखांकित किया। आह्वान किया कि इससे बचने के लिए दहेज रूपी दानव से पार पाना होगा। इस दौरान प्रभारी डा। विकास सिन्हा, मुन्ना लाल सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे।

Posted By: Inextlive