- टीम इंडिया में जगह बनाने वाले मेरठ के चौथे क्रिकेटर बने कर्ण शर्मा

- आई नेक्स्ट संग की कर्ण ने एक्सक्लूजिव बातचीत

inext exclusive

nikhil.sharma@inext.co.in

MEERUT: हर क्रिकेटर ब्लू कैप पहनने का सपना देखता है। बल्ला उठाना हो या फिर गेंद को हाथों में झुलाना हो, लक्ष्य सिर्फ टीम इंडिया ही होता है। इस सपने को पूरा करने में सालों लग जाते हैं, कई इस सपने को पूरा करने से छूट भी जाते हैं। लेकिन सच अगर ये सपना पूरा होता है, तो क्या खुशी मिलती है ये टीम इंडिया में जगह बनाने वाले कर्ण शर्मा से अच्छा कोई नहीं बता सकता है।

- कैसा लग रहा है कर्ण, टीम इंडिया में हुआ सेलेक्शन?

- बहुत अच्छा। सच में हर खिलाड़ी का सपना होता है। इंडियन कैप पहनना। आज वो सपना पूरा हो गया है। मैं बहुत खुश हूं। ये मेरे लिए यादगार लम्हा है।

- इंग्लैंड में मौका मिल गया है, व‌र्ल्डकप ख्0क्भ् के लिए भी जगह बनाने का मौका है, क्या सोचा है?्

- मैं सिर्फ अपने प्रदर्शन पर ध्यान दे रहा हूं। अच्छा करूंगा। टीम को जीत दिलाना और क्00 प्रतिशत प्रदर्शन मेरा लक्ष्य है। बस उसी पर ध्यान देना है। बाकि सब अपने आप हो जाएगा।

- आस्ट्रेलिया में ज्यादा मौके नहीं मिले, क्या मन में था?

- कुछ नहीं, मेरे मन में ऐसा कुछ नहीं था। बस यही सोचा था कि इंडिया ए ये टूर्नामेंट जीत जाए। बस हम ये टूर्नामेंट जीतने में सफल हुए। इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है।

- बांग्लादेश दौरा नहीं चुना जाना कितना कठिन था?

- आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करना था। करके दिखाया, टीम इंडिया में चुना जाउंगा या नहीं, कभी नहीं सोचा। बस सब्र किया और आज ये नतीजा मिला बहुत खुश हूं।

- इस कामयाबी का श्रेय किसे देते हो?

- मेरी मदर पूनम शर्मा, फादर विनोद शर्मा, पत्‍‌नी निधि शर्मा और बहन हर किसी ने मेरा सपोर्ट किया है। एक फेमिली अगर सपोर्ट करे तो खिलाड़ी का हौसला बढ़ जाता है। मेरी मदर ने मेरा बहुत सपोर्ट किया है। हर हालातों में मुझे लड़ना सीखाया है।

- कौन मेंटर हैं?

- मेरे लिए हमेशा से ही शेन वार्न आदर्श रहे हैं। मैंने उनकी तरह ही एक्शन से गेंदबाजी करना चाहा। मेरा एक्शन भी उनकी तरह ही है। बस कम रन देना ही मेरा लक्ष्य होता है।

- अतहर अली को क्या श्रेय देते हो?

- वो सच में एक सच्चे गुरू हैं। उन्होंने कई क्रिकेटर्स को प्लेटफार्म दिलाया है। उनसे बेहतर कोच मेरठ में कौन होगा। मुझे खुशी है मैंने उनका सपना पूरा कर दिखाया है।

--------------

वर्जन

करण बहुत अच्छा स्पिनर है। एक टीम में दो खिलाड़ी मेरठ से हैं, इससे बड़ी गौरव की बात कोई नहीं हो सकती है।

डा। युद्धवीर सिंह, सदस्य बीसीसीआई

कर्ण टीम इंडिया में चुन लिया गया है। ये बहुत अच्छी खबर है। कर्ण एक बहुत टेलेंटेड और हार्ड वर्कर लड़का है।

प्रवीण कुमार, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर

कर्ण ने मेहनत की है, जिसका उसे फल मिला है। ये हमारे लिए गौरव की बात है। कर्ण को बहुत बधाई।

संजय रस्तोगी, भुवी के कोच

बेटे ने अच्छा करके दिखाया है। जिसका उसे फल मिला है। ये उसकी मेहनत का ही असर है। उसके भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

विनोद शर्मा, कर्ण के पिता

Posted By: Inextlive