करीना ने दो दिन पहना 32 किलो का लहंगा, वो भी इसलिए...
ऐसी है जानकारी
बताते चलें कि फिल्म आर बाल्की की है। फिल्म के इस गीत के लिए करीना का ये लहंगा उनकी फेवरेट डिजायनर मनीष मल्होत्रा ने डिजायन किया है। इस लहंगे की खासियत के बारे में बताया गया है कि इस पूरे लहंगे पर जरदोजी का काम किया गया है। इसके अलावा इसमें जाली की परतें हैं।
दो दिन की लहंगे में शूटिंग
शहर के एक उपनगरीय स्टूडियो में भारी-भरकम लहंगा पहनकर करीना ने दो दिन तक शूटिंग की है। इस गाने की कोरियोग्राफी बोस्को ने की है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने इस बात की जानकारी दी है कि इस फिल्म में करीना पूरी तरह से पाश्चात्य रंग ढंग में नजर आएंगी।
निभाया बिजनेस वुमेन का किरदार
इस गाने में पहना गया इनके लहंगे का वजन 32 किलोग्राम से भी ज्यादा है और इसे उनके करीबी मित्र मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया है। साथ ही ये भी बताते चलें कि इस फिल्म में करीना ने एक बिजनेस वुमन का किरदार निभाया है और वह पहली बार अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी।