हाल ही में इंस्टाग्राम पर आई करीना कपूर खान इन दिनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक फैन को डांटती नजर आ रही हैं जो उनसे एक फोटो खिंचवाने की रिक्वेस्ट कर रही है। इसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।

कानपुर। बॉलीवुड एक्ट्रेस से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें वे एक गेट से बाहर निकलती नजर आ रही हैं। यहां उनके साथ एक फीमेल फैन फोटो लेना चाहती थीं और वह उनके पीछे से आकर एक तस्वीर लेने के बारे में पूछती है। तभी अचानक करीना उसके साथ टकरा जाती हैं। जिससे करीना को गुस्सा आता है और वे उसे डांटती हैं। इस इंसीडेंट के वायरल वीडियो में वो फैन को डांटती दिखाई दे रही हैं।

View this post on Instagram

Wajah @kareenakapoorkhan udah cpek #kareenakapoor mustinya ni cwek ga minta foto, kalo aku mau tiap hari bisa kerumah Kareena Kapoor...jarak Deket! Tp demi egois demi pujian ketmu Bebo!! Hebat tp ganggu privasi dia! BIG no satu kali ,2x ok lama2 dia bakal eneg juga... contoh aku ada yg datang keapartemenku sekali dua kali nungguin dibawah, terus menerus pasti jenuh! That's why kalo da' yg nanya foto ma bebo..foto ma ni lah itu jangan jadi receh....berfoto kalo mampu dan ada kesempatan kalo ga mah jangan maksain diri Loch...ntr artisnya ilfeel! Yg suka komen foto foto! Ntr kita dicap norak jg foto mulu!! Ga segala2nya foto sih mending nyari berita dia..kalopun dia promo film kita bantu . Foto bonus loh kalo misal artis lg santuyyyy..pujian buat IG mah bikin setress (kalo diikuti) krna rame pas lagi foto doank..😝..mending mindset aku skrng jualan dpt duit..foto bonus ehhe skrng duit penting dri pda pujian musti nungguin artis MULU digigitin nyamuk wkkwkwkkw karena maybe aku dah sering bolak-balik pola pikir berubah total.

A post shared by LiluLINAlutfia (LILU) (@linamukherjee) on Mar 11, 2020 at 12:26am PDT

क्या है मामला

दरअसल सेलिब्रिटी होने के नाते करीना हमेशा खबरों में तो रहती ही हैं उनके हर रिएक्शन पर लोगों की नजर भी रहती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हर बार फैंस से घिर जाने वाली करीना को ऐसे ही एक औऱ फैन ने घेर लिया और फोयो क्लिक करवाने के लिए कहने लगी। ये फैन उनके पीछे पीछे एक गेय से निकली थी और अचानक ठिठकी करीना से टकरा गई थी।इसी बात से करीना झल्ला गई और उस फैन पर भड़क कर डाट देती हैं। यही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया, और यूजर्स ने करीना को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

कहा अशिष्ट और रूड

वीडियो में फैंन को डांटती करीना को देख कर यूजर्स ने उन्हें अशिष्ट और रूड तक कह दिया। इतना ही नहीं कुछ ने तो उन्हें चचेरे भाई रणबीर कपूर और रणवीर सिंह से सीखने की सलाह दे दी की कैसे फैंस के साथ हंबल तरीके से बात करनी चाहिए।हांलाकि डांटने के बावजूद करीना उस फैन के साथ फोटो क्लिक करवाने को रेडी हो गईं और खिंचवाती दिखाई भी दीं।

रिलीज होने वाली है अंग्रेजी मीडियम

बात अगर काम की हो तो वे जल्दी ही होमी अदजानिया की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में इरफ़ान खान के साथ दिखाई देंगी। फिल्म में राधिका मदान, दीपक डोबरियाल और पंकज त्रिपाठी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। अंग्रेजी मीडियम 13 मार्च 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके अलावा करीना कपूर करण जौहर की 'तख्त' में भी दिखाई देंगी। फिल्म में रणवीर सिंह, विकी कौशल, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर की भी नजर आयेंगे।

Posted By: Molly Seth