Crew First Look: एक्ट्रेस तब्बू करीना कपूर और कृति सेनन एक ही फिल्म में एक साथ नजर आने वाली हैं। तीनों एक्ट्रेस रिया कपूर और एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म 'क्रू' में नजर आएंगी। फैंस काफी लंबे समय से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इसी बीच अब मेकर्स ने फिल्म का पहला लुक आउट कर दिया है...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Crew First Look Out Now: बॉलीवुड की तीन दीवा एक्ट्रेस तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन एक ही फिल्म में साथ आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। तीनों एक्ट्रेस रिया कपूर और एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म 'क्रू' में नजर आएंगी। फैंस काफी लंबे समय से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। हालांकि अब उनका ये इंतजार जल्द खत्म होने वाला हैं। इसी बीच अब मेकर्स ने फिल्म से तीनों एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक भी आउट कर दिया है।

View this post on Instagram A post shared by SIFRA (@kritisanon)

क्या रहा एक्ट्रेसेस का लुक?
फिल्म से सामने आए इस पहले लुक में तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन तीनों ही कमाल की लग रही हैं। एक्ट्रेसेस रेड कलर के केबिन क्रू आउटफिट में नजर आ रहीं हैं। वहीं इस पोस्टर को शेयर करते हुए तीनों एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि, "चेक-इन करने के लिए तैयार हैं? क्रू के साथ उड़ने का समय आ गया है।"