Kargil Vijay Diwas 2023 Wishes patriotic quotes in Hindi: साल 1999 में पाक के नापाक मंसूबो को नाकाम करने वाले भारत के वीर सपूतों को याद करने का दिन है कारगिल विजय दिवस। 26 जुलाई के दिन इंडिया ने कारगिल युद्ध फतेह किया था। यह खास दिन है हर दिल में देश भक्ति का भाव जगाने का। इस खास दिन पर शेयर करें Vijay Diwas 2023 की दिली शुभकामनाएं।

Kargil Vijay Diwas 2023 Wishes in Hindi: जम्‍मू कश्‍मीर के कारगिल सेक्‍टर में पाकिस्‍तानी सेना को धूल चटाने वाले भारत के सैकड़ों वीर जवानों की शहादत को याद करते हुए हम सभी इंडियंस 26 जुलाई को विजय दिवस मनाते हैं। याद दिला दें कि करीब 2 महीने तक चले कारगिल युद्ध में भारत 26 जुलाई को विजयी हुआ था। तभी हर साल इस दिन कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। यह दिन हम सभी को देश भक्ति के उस जज्‍बे की याद दिलाता है , जो उन वीर जवानों की नसों में दौड़ रहा था। जिसके दम पर उन्‍होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए भी पाकिस्‍तान को हराया, साथ ही भारत की धरती से एक एक दुश्‍मन को मार भगाया।

Kargil Vijay Diwas 2023 Wishes, Patriotic Quotes: इस विजय दिवस पर सभी के दिल मे जगाएं देशभक्ति, शेयर करें देशभक्ति से भरे ये कोट्स, विश, शायरी और मैसेज...

1: आओ झुकर सलाम करें उनको
जिनके हिस्से मे ये मुकाम आता है,
खुशनसीब हैं वो जिनका
खून देश के काम आता है
कारगिल विजय दिवस 2023 की शुभकामनाएं

5: कभी सनम को छोड़ के देख लेना,
कभी शहीदों को याद करके देख लेना
कोई महबूब नहीं है वतन जैसा यारो,
देश से कभी इश्क करके देख लेना
विजय दिवस की शुभकामनाएं

6: दुनिया में वही देश सबसे
ज्यादा मजबूत होता हैं
जिसके नागरिक अपने देश
से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं
Happy Vijay Diwas 2023

7: दिल देश प्रेम और
खून में उबाल रखो
देश के लिए कुछ नया
करने का जज्बात रखो
कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं

8: मिटा दिया है वजूद उनका
जो भी इनसे भिड़ा है,
देश की रक्षा का संकल्प लिए
जो जवान सरहद पर खड़ा है

Kargil Vijay Diwas 2023 : 26 जुलाई को मनाते हैं कारगिल विजय दिवस, जानें पाकिस्तान के रचे युद्ध में भारत को कैसे मिली थी जीत
Kargil Vijay Diwas 2023: शेरशाह से लेकर एलओसी तक, कारगिल वॉर पर बनी ये टॉप 5 फिल्में

Posted By: Chandramohan Mishra