बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अजय देवगन अनुपम खेर समेत कई बड़े कलाकारों ने आज कारगिल विजय दिवस पर देश के वीरों को श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि आज के दिन ही भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल युद्ध में विजय प्राप्त की थी।

मुंबई (आईएएनएस)। हर साल आज के दिन कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। आज के दिन ही 1999 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल युद्ध में विजय प्राप्त की थी। इस मौके पर बॉलीवुड के कई दिग्गज एक्टर्स ने उन भारत मां के वीरों को श्रद्धांजलि दी। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगायी। स्टोरी में अक्षय ने लिखा कि भारत के वीरों को नमन है। आज हम उनकी वजह से सेफ हैं। हम उनका एहसान कभी नहीं उतार सकते।

कारगिल विजय दिवस पर भारत के शहीद वीरों को मेरा सलाम।
जय हिंद 🇮🇳 https://t.co/azkKm9IunR

— Ajay Devgn (@ajaydevgn) July 26, 2022

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मातृभूमि के अमर शहीदों को शत-शत नमन।
जय हिंद|#KargilVijayDiwas pic.twitter.com/DgozfNbDn8

— Abhishek 𝐁𝐚𝐜𝐡𝐜𝐡𝐚𝐧 (@juniorbachchan) July 26, 2022


अजय और अभिषेक ने भी किया नमन
कारगिल विजय दिवस के मौके पर बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन ने भी एक देशभक्ति से भरा विडियो पोस्ट किया। विडियो पोस्ट करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा कारगिल विजय दिवस पर भारत के शहीद वीरों को मेरा सलाम, जय हिंद। इस मौके पर जूनियर बच्चन ने भी एक मोशन पोस्टर पोस्ट किया। जिसमें एक सैनिक तिरंगे को सैल्यूट करता हुआ नजर आ रहा है। फरहान अख्तर ने अपनी फिल्म लक्ष्य की एक छोटी सी विडियो शेयर किया। फरहान ने लिखा कि हमारे कारगिल हीरों और शहीदों की याद में।

किसी गजरे की ख़ुशबू को महकता छोड़ आया हूँ मेरी नन्ही सी चिड़िया को चहकता छोड़ आया हूँ मुझे छाती से अपनी तू लगा लेना है ऐ भारत माँ
मैं अपनी माँ की बाहों को तरसता छोड़ आया हूँ..
भारत के वीर सपूतों को नमन एवं भावपूर्ण श्रधांजलि! जय हिंद! जय भारत। 🙏❤️🇮🇳🇮🇳 #KargilVijayDiwas pic.twitter.com/0MZDeW62b7

— Anupam Kher (@AnupamPKher) July 26, 2022
किसी गजरे की खुशबु को महकता छोड़ आया हूं
बॉलीवुड के दिग्गजों में से एक एक्टर अनुपम खेर ने कई भारतीय जवानों की तस्वीरें पोस्ट की। इसके साथ उन्होनें हिंदी में एक कविता भी लिखी। किसी गजरे की खुशबू को महकता छोड़ आया हूं, मेरी नन्ही सी चिड़िया को चहकता छोड़ आया हूं, मुझे छाती से अपनी तू लगा लेना ऐ भारत मां, मैं अपनी मां की बाहों को तरसता छोड़ आया हूं। भारत के वीर सपूतों को नमन और भावपूर्ण श्रद्धांजलि जय हिंद जय भारत #कारगिल विजय दिवस।

Posted By: Kanpur Desk