बाॅलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज अपना 46वां बर्थडे मना रही है। करिश्मा का फिल्मी करियर काफी लंबा रहा है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक फिल्म में तो उन्होंने सबसे लंबा किसिंग सीन देकर तहलका मचा दिया था। आइए आज उनके जन्मदिन पर जानें एक्ट्रेस की पर्सनल और प्रोफेशनल बातें।


कानपुर। 25 जून 1974 को जन्मी करिश्मा कपूर अभिनेता रणधीर कपूर और बबीता की बेटी हैं। बचपन से ही, करिश्मा एक अभिनेत्री के रूप में फिल्म उद्योग में काम करने की इच्छुक थीं। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी बीच में छोड़ दी और फिल्म इंडस्ट्री में आ गई। वह केवल 17 साल की थीं जब उन्होंने हरीश कुमार के साथ फिल्म 'प्रेम कैदी' से बॉलीवुड में शुरुआत की। ये फिल्म उनकी 21 जून को रिलीज हुई थी। बाॅलीवुड डेब्यू के 29 साल पूरे होने पर एक्ट्रेस ने इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की थी।आमिर खान के साथ दिया किस सीन


करिश्मा ने आमिर खान के साथ पहली और आखिरी बार फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में काम किया था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इसमें आमिर और करिश्मा के बीच एक किस सीन भी था, जो 90 के दशक में सबसे लंबा किस सीन माना जाता था। फिल्म ने कई रिकाॅर्ड बनाए। यही नहीं करिश्मा ने इस फिल्म के लिए अपना पहला फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता था।निजी जिंदगी में रही उथल-पुथल

निजी जिंदगी की बात करें तो, करिश्मा कपूर की पहले अभिषेक बच्चन से इंगेसजमेंट हुई थी। दोनों की सगाई अक्टूबर 2002 में हुई, उसी दिन अमिताभ बच्चन का 60वां जन्मदिन भी था। हालांकि, चार महीने बाद फरवरी 2003 में ये सगाई टूट गई। इंगेजमेंट टूटने के बाद करिश्मा कपूर ने अपने दादा स्वर्गीय राज कपूर के आर के कॉटेज में 2003 में उद्योगपति संजय कपूर से शादी की। 2005 में करिश्मा ने एक बेटी को जन्म दिया और 2010 वह दूसरी बार मां बनी। बाद में करिश्मा का संजय से भी तलाक हो गया। फिलहाल करिश्मा अकेले ही दोनों बच्चों को पाल रही हैं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari