Karnataka Assembly Election 2023 : भारत के चुनाव आयोग ने कर्नाटक विधानसभा के आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा बुधवार को कर दी है। कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा व 13 मई को परिणाम घोषित होगा।

नई दिल्ली (आईएएनएस)। Karnataka Assembly Election 2023: भारत चुनाव आयोग ने बुधवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग ने इसके लिए राष्ट्रीय राजधानी में प्लेनरी हॉल विज्ञान भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में 10 मई को मतदान होगा। वहीं परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। राज्य में 224 विधानसभा सीटें हैं। इसमें वर्तमान में सत्तारूढ़ भाजपा के 119 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 75 और उसके सहयोगी जद (एस) के पास 28 सीटें हैं। विशेष रूप से, 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त होगा। भाजपा और कांग्रेस दोनों चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करने की प्रक्रिया में हैं।

#WATCH | The day of polling for Karnataka Assembly elections will be 10th May, in the single phase and the results will be declared on 13th May. pic.twitter.com/v5lzt3HaBe

— ANI (@ANI) March 29, 2023


उम्मीदवारों की सूची की घोषणा जारी
इससे पहले मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा कि कर्नाटक भाजपा अप्रैल के पहले सप्ताह में उम्मीदवारों की सूची की घोषणा करेगी। वहीं कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी की दूसरी सूची 30 मार्च के बाद जारी की जाएगी। शिवकुमार ने कहा कि 100 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा 30 मार्च के बाद की जाएगी। पार्टी पहले ही भाजपा से आगे 124 उम्मीदवारों के टिकटों की घोषणा कर चुकी है। उन्होंने कहा अब तक नामों पर कोई असहमति नहीं है। हम पार्टी के सभी नेताओं को जगह देंगे।

Posted By: Shweta Mishra