कर्नाटक में नई सरकार बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। ऐसे में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल अमित शाह और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने गुरुवार को दिल्ली पहुंचा है।

नई दिल्ली (एएनआई)। कर्नाटक भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को दिल्ली पहुंचा है। इसमें जगदीश शेट्टार, बसवराज बोम्मई, अरविंद लिंबावली और समेत अन्य नेता शामिल हैं। ये प्रतिनिधिमंडल गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से आज दिन में मुलाकात करेगा। इस दाैरान उम्मीद की जा रही है कि कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए भी चर्चा की जाएगी।

Arvind Limbavali, BJP, in Delhi: We are here to take guidance of the central leadership, for formation of the new govt what should be the strategy and action plan. We are meeting Amit Shah, JP Nadda and other leaders at 9.30 AM. #Karnataka pic.twitter.com/nwL6E0LS0p

— ANI (@ANI) July 25, 2019


अमित शाह के साथ चर्चा करना चाहते हैं

जगदीश शेट्टार ने कहा पाॅलिटिकल सिनेरियो में जो कुछ हो रहा है इस संबंध में हम सब कुछ अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ चर्चा करना चाहते हैं। वहीं भाजपा नेता अरविंद लिंबावली ने अपने एक स्टेटमेंट में कहा आप कर्नाटक की स्थिति जानते हैं। नई सरकार को आना है। पहले की सरकार ने बहुमत खो दिया है और उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। हम आगे के लिए भाजपा नेताओं से मिल रहे हैं।

BY Vijayendra, Karnataka State General Secretary, Yuva Morcha, BJP: Senior BJP leaders from the state will be meeting Amit Shah Ji. Let's see what happens. #Delhi pic.twitter.com/ZsLpgmv6XZ

— ANI (@ANI) July 25, 2019


हम उनकी सलाह लेंगे कि कैसे आगे बढ़ें
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम उनकी सलाह लेंगे कि कैसे आगे बढ़ें। इस बारे में बात करने के लिए हमारा प्रतिनिधिमंडल यहां आया है। वहीं जब उनसे यह पूछा गया कि क्या भाजपा इंतजार कर रही है क्योंकि बागी विधायकों के इस्तीफे पर कोई फैसला नहीं किया गया है। इस पर उन्होंने यह इश्यू नहीं है। हमें केंद्रीय पार्टी का मार्गदर्शन लेने की जरूरत है। हम सभी वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन भी लेंगे।  
कर्नाटक : भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद येदियुरप्पा पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा
विधानसभा में फ्लोरटेस्ट का सामना किया
कर्नाटक में कांग्रेस जेडीएस गठबंधन सरकार ने बीती 23 जुलाई को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना किया। इस दाैरान  कुमारस्वामी सरकार को सिर्फ 99 वोट मिले। वहीं विपक्ष में 105 वोट पड़े। इस तरह से कर्नाटक में 13 माह पुरानी मौजूदा कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार गिर गई थी। यहां पर 6 जुलाई को गठबंधन सरकार के 11 विधायकों के इस्तीफे के बाद से सियासी संकट छाया था।
Karnataka Floor Test Update: कर्नाटक में गिरी कुमारस्वामी की सरकार, 99 के मुकाबले विपक्ष में पड़े 105 वोट

 

 

Posted By: Shweta Mishra