कर्णी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को टारगेट कर आरोपियों ने की फायरिंग

- कार में जमकर तोड़फोड़, रेस्टोरेंट पर कब्जे को लेकर झगड़े की बात आई सामने

ALLAHABAD: शहर के सिविल लाइंस स्थित एक होटल के सामने मंगलवार की रात ताबड़तोड़ हुई फाय¨रग से दहशत फैल गई। राइफल और पिस्टल से कई राउंड फायरिंग करने के बाद कार सवार हमलावर फरार हो गए। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने एक कार में जमकर तोड़फोड़ की। कर्णी सेना के प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री का कहना है कि हमलावरों ने उनके ऊपर फायरिंग की थी। कर्णी सेना के लोगों ने सिविल लाइंस थाने में दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि एक रेस्टोरेंट को लेकर दो पक्षों में विवाद है। इसी को लेकर दोनों पक्ष में टकराव हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

एक होटल के सामने का मामला

सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित पत्रिका पार्ग पर जेके पैलेस होटल है। होटल के ग्राउंड फ्लोर में काफी शाप है। शाम करीब साढ़े सात बजे कई लग्जरी गाडि़यों से कुछ लोग पहुंचे और अचानक काले रंग की स्कार्पियो से ताबड़तोड़ फाय¨रग होने लगी। हवाई फाय¨रग के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। फायरिंग की दहशत से आस पास खड़े लोग इधर उधर भागने लगे। फायरिंग के दौरान जिन लोगों को टारगेट किया गया था वह भी ईट और पत्थर फेंकते हुए हमलावरों की तरफ भागे। जिस पर हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना से गुस्साए दूसरे पक्ष के लोगों ने सड़क पर खड़ी एक बे्रजा कार में जमकर तोड़फोड़ की। लाठी, ईट पत्थर से कार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। खबर पाकर सिविल लाइंस थाने की फोर्स पहुंच गई। अशोक नगर, कैंट में रहने वाले कर्णी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह उर्फ मन्नू और प्रदेश संगठन मंत्री मानेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि हमलावर उन्हें मारने आए थे। कर्णी सेना की तरफ से गद्दोपुर फाफामऊ के रहने वाले तारिक अहमद और अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। सिविल लाइंस थाना के प्रभारी एसआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तारिक और आशुतोष जयसवाल के खिलाफ तहरीर मिली है। दोनों पक्षों के बीच कटरा के एक रेस्टोरेंट पर कब्जे को लेकर विवाद है। उसी में फाय¨रग की गई है। जांच की जा रही है। कर्णी सेना के प्रदेश अध्यक्ष कहना है कि तारिक रंगदारी वसूलता है, हम लोगों के विरोध करने पर फाय¨रग की गई है।

Posted By: Inextlive