शहर चुनें
Live Blog

Karwa Chauth 2020 Chandra Darshan: किस शहर में कब निकलेगा करवा चौथ का चांद, जानें यहां

Updated Date: Wed, 04 Nov 2020 04:53 PM (IST)

Karwa Chauth 2020 Moon Rise Time Today Live Update: करवाचौथ पर सभी सुहागन महिलाएं पूरे दिन का व्रत करने के बाद चांद के दर्शन के साथ अपना व्रत पूरा करती हैं। ऐसे में करवाचौथ के दिन पत्‍नी ही नहीं पतियों को भी चांद के निकलने का इंतजार रहता है। तो यहां पहले ही जान लीजिए कि 4 नवंबर करवाचौथ के दिन अपने शहर या कस्‍बे में चांद निकलने का समय क्‍या होगा।

Karwa Chauth 2020 Moon Rise Timing in India यूं तो सभी हिंदू सुहागन महिलाओं को दिवाली से पूर्व करवाचौथ के व्रत का बेसब्री से इंतजार रहता है, लेकिन त्‍योहार के इस दिन तो पति और पत्‍नी दोनों को रात होने और फिर चांद के उदय होने का इंतजार रहता है। यह इंतजार हो भी क्‍यों न, बिना चांद का दर्शन किए करवाचौथ का व्रत पूरा ही नहीं हो सकता। ऐसे में दिल्‍ली से लेकर विशाखापटट्नम तक करोंड़ो महिलाएं सिर्फ यही जानना चाहती हैं कि उन्‍हें करवाचौथ के रोज चांद के दर्शन कब होंगे। तभी तो हम यहां आपको बता रहे हैं, 4 नवंबर करवाचौथ के लिए देश भर में शहरवार चंद्रोदय का समय... पढ़ें आगे

HIGHLIGHT

  1. 4 नवंबर को है करवा चौथ
  2. सुहागिनें रखती हैं निर्जला व्रत
  3. चांद देखकर खोला जाता है व्रत
  4. हर शहर में चंद्र दर्शन की अलग है टाइम
  5. देश भर में शहरवार चंद्रोदय का समय
03 Nov,2020
    13:35 PM

    Kolkata Karwa Chauth 2020 Moonrise timing
    पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में करवा चौथ के दिन चंद्रोदय शाम 7 बजकर 41 मिनट पर होगा।

    13:32 PM

    Mumbai Karwa Chauth 2020 Moonrise timing
    देश की आर्थिक राजधानी मंबई में करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को चंद्र दर्शन के लिए रात 8 बजकर 53 मिनट तक इंतजार करना होगा।

    17:37 PM

    Karwa Chauth Moonrise Timings in Jaipur
    पिंक सिटी जयपुर में करवा चौथ के दिन चंद्रमा रात 8 बजकर 23 मिनट पर उदय होगा।

    17:35 PM

    Karwa Chauth 2020 Wishes, Images, Quotes
    चाँद की पूजा करके, करती हूं मैं दुआ तुम्हारी सलामती की तुझे लग जाये मेरी भी उमर, गम रहे हर पल तुझसे जुदा हैप्‍पी करवा चौथ 2020

    17:30 PM

    Karwa Chauth Moonrise Timings in Indore
    मध्‍य प्रदेश की आर्थिक राजधानी जिसे लोग मिनी मुंबई के नाम से भी बुलाते हैं में करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को चंद्र दर्शन रात को 8 बजकर 32 मिनट पर हो सकेंगे।

    17:28 PM

    जानें नव-विवाहिताएं पहली बार कैसे करें करवा चाैथ व्रत
    Karwa Chauth 2020: वैसे तो नई नवेली दुल्हन के ससुराल में हर एक त्योहार खास होता है लेकिन पहले करवा चौथ की बात कुछ ज्यादा ही खास होती है। वह पहली बार अपने पति के लिए विशेष उपवास रख रही होती है। हालांकि इस दाैरान उनके मन में यह बात भी रहती है कि पहली बार कैसे पूजा करें ताकि उनके पति को लंबी आयु मिले। ऐसे में आइए जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर त्रिलोकी नाथ के मुताबिक नव-विवाहिता कैसे करें व्रत पूजा...

    17:27 PM

    Karwa Chauth Moonrise Timings in Gorakhpur
    पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के प्रमुख शहर गोरखपुर में करवा चौथ के दिन चंद्र दर्शन शाम 7 बजकर 52 मिनट पर किए जा सकेंगे।

    17:24 PM

    Karwa Chauth Pooja Thali Easy Decoration Ideas
    Karwa Chauth Pooja Thali Decoration Ideas: करवाचौथ 4 नवंबर यानि बुधवार को सेलीब्रेट किया जा रहा है। त्‍योहार से पहले महिलाएं ये जरूर चाहती हैं कि उनकी उनकी करवाचौथ पूजा सबसे खास हो। ऐसे में अगर आप अपनी पूजा थाली को घर पर ही डेकोरट कर सकें, तो इससे शानदार क्‍या होगा। यहां देखें कुछ सबसे आसान और खूबसूरत पूजा थाली डेकोरेशन आइडिया।

    15:18 PM

    Karwa Chauth 2020 Moon Rise Timing: Chennai and Coiambatore
    तमिलनाडु की राजधानी चेन्‍नई में चंद्रोदय रात्रि 8 बजकर 34 मिनट पर होगी, वहीं कोयम्‍बत्‍तूर में रात 8 बजकर 51 मिनट पर चंद्र दर्शन होंगे।

    13:28 PM

    Karwa Chauth 2020 Moonrise timings: Chandigarh
    केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ जो कि पंजाव व हरियाणा राज्‍य की संयुक्‍त राजधानी भी है में चंद्रोदय का समय रात्रि 8 बजकर 10 मिनट है। इस दिन महिलाएं पति की दीर्घायु की कामना को लेकर व्रत रखती व चंद्रमा निकलने के बाद उसका उजमन करती हैं।

    12:57 PM

    Karwa Chauth 2020 Moonrise Timing: Meerut
    पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के शहर मेरठ में जिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा है उन्‍हें चंद्र दर्शन रात्रि 8 बजकर 10 मिनट पर होंगे।

    12:28 PM

    Karwa Chauth 2020 Moon Rise Timing: Bhopal
    मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चंद्रोदय रात्रि 8 बजकर 24 मिनट पर होगा। जिन महिलाओं ने यहां करवा चौथ का व्रत रखा हुआ है उन्‍हें दिल्‍ली व लखनऊ की अपेक्षा चंद्र दर्शन के लिए थोड़ा अधिक इंतजार करना होगा।

    12:20 PM

    Karwa Chauth 2020 Moon Rise Timing: Prayagraj
    संगमनगरी प्रयागराज में जिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा हुआ है चंद्र दर्शन के लिए उनका इंतजार 8 बजे के लगभग खत्‍म होगा। यहां चंद्रोदया रात को 8 बजकर 2 मिनट पर होगा।

    12:14 PM

    Karwa Chauth 2020 Moon Rise Timing: Agra
    ताज नगरी आगरा में चांद की चांदनी की खूबसूरती देखते बनती है। यहां करवाचौथ वाले दिन चांद निकलने का समय 8 बजकर 13 मिनट है।

    12:14 PM

    Karwa Chauth 2020 Moon Rise Timing: Bareilly
    बरेली में करवाचौथ वाले दिन चांद 8 बजकर 4 मिनट पर निकलेगा।

    12:14 PM

    Karwa Chauth 2020 Moon Rise Timing: Dehradun
    देहरादून में सुहागिनों को चंद्र दर्शन के लिए कम से कम आठ बजे तक इंतजार करना होगा। यहां चांद निकलने का समय 8 बजकर 5 मिनट है।

    12:13 PM

    Karwa Chauth 2020 Moon Rise Timing: Ranchi
    झारखंड की राजधानी रांची में व्रती महिलाएं चंद्र दर्शन शाम को 7 बजकर 52 मिनट पर कर पाएंगी।

    12:12 PM

    Karwa Chauth 2020 Moon Rise Timing: Kanpur
    उत्‍तर प्रदेश की वित्‍तीय राजधानी कानपुर में चंद्रोदय का समय रात्रि 8 बजकर 5 मिनट है। यहां चंद्रोदय लखनऊ के तीन मिनट बाद होगा।

    11:59 AM

    Karwa Chauth 2020 Moon Rise Timing: Patna
    बिहार की राजधानी पटना में जिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा हुआ है उन्‍हें देश के अन्‍य हिस्‍सों की अपेक्षा पहले ही चंद्र दर्शन हो जाएंगे। पटना में चंद्रोदय शाम 7 बजकर 48 मिनट पर होगा।

    11:58 AM

    Karwa Chauth 2020 Moon Rise Timing: Lucknow
    उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चंद्रादय रात को 8 बजकर 2 मिनट पर होगा। इसके बाद व्रती महिलाएं पूजन कर व्रत पूर्ण कर सकती हैं।

    11:56 AM

    Karwa Chauth 2020 Moon Timing: New Delhi
    देश की राजधानी दिल्‍ली में करवा चौथ का व्रत रखने वाली सुहागिनों को चंद्र दर्शन के लिए रात्रि 8 बजकर 13 मिनट तक इंतजार करना होगा।

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy  and  Cookie Policy.