करवाचौथ का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। बाॅलीवुड सेलेब्स ने भी फेस्टिव सेलीब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। मगर सबसे ज्यादा चर्चा प्रियंका चोपड़ा की रही जिन्होंने लाॅस एंजेल्स में करवाचौथ मनाया। आइए देखिए पीसी की करवाचौथ वाली तस्वीरें।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। करवाचौथ का त्यौहार हर सुहागिन के लिए काफी खास होता है। बाॅलीवुड में भी इसे काफी उत्साह से मनाया जाता। तमाम एक्ट्रेस अपने पति के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं और फिर चांद का दीदार करके व्रत खोलती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने करवा चौथ सेलीब्रेशन की एक झलक साझा की है और अभिनेत्री लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही है।

प्रियंका का रेड साड़ी लुक
ट्रेडिशनल लुक को स्टाइलिश टच देते हुए पीसी ने स्पेगेटी ब्लाउज चुना। हाथ में पूजा की थाल लिए और पीछे भगवान शंकर की मूर्ति काफी खूबसूरत लग रही है। प्रियंका शादी के बाद भले ही अमेरिका में रह रही हों मगर वह करवाचौथ सेलीब्रेट जरूर करती हैं। इस साल भी उन्होंने पति निक के साथ इस त्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाया।

View this post on Instagram

Happy Karwa Chauth to everyone celebrating.❤️ I love you @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Nov 4, 2020 at 9:28pm PST

पति निक के साथ हुई रोमांटिक
प्रियंका ने पति के साथ एक रोमांटिक तस्वीर भी शेयर की। जिसमें पीसी और निक एक-दूसरे की आंखों में देख रहे हैं। एक्ट्रेस का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा। बता दें प्रियंका अक्सर सोशल मीडिया पर रोमांटिक और बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रही हैं। पति निक के लिए उनका प्यार किसी से छुपा नहीं। बता दें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास 2018 में शादी के बंधन में बंध गए थे।

हाॅलीवुड फिल्मों में
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका हाल ही में जर्मनी में थीं, कथित तौर पर 'मैट्रिक्स 4' की शूटिंग कर रही थीं। इसके अलावा, प्रियंका ने एक और हॉलीवुड फिल्म, में सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ अभिनय किया है।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari