Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time Today : करवा चौथ पर महिलाएं पूरे दिन का व्रत करने के बाद चांद के दर्शन के साथ अपना व्रत पूरा करती हैं। इसलि‍ए उन्‍हें इस खास दि‍न पर चांद के निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में यहां जान लीजिए कि 1 नवंबर करवाचौथ के दिन क‍िस शहर में चांद निकलने का समय क्‍या होगा...

कानपुर (इंटरनेट डेस्‍क)। Karwa Chauth 2023 Moon rise timing : करवा चौथ का शुभ त्योहार बड़े उत्साह और उमंग के साथ आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस त्‍योहार का विशेष महत्‍व है क्योंकि इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की धन-संपदा और लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। 'करक चतुर्थी' के रूप में भी जाना जाने वाला यह त्योहार आमतौर पर कार्तिक माह में मनाया जाता है और मुख्य रूप से उत्तरी भारत में मनाया जाता है। करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सलामती के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। वे रात में चंद्रमा को देखने और अपने पति के हाथों से पानी और भोजन ग्रहण करने के बाद ही अपना व्रत तोड़ती हैं।

करवा चौथ 2023 शुभ मुहूर्त
द्रिक पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर को रात 08:00 बजे शुरू होगी और 1 नवंबर को शाम 07:49 बजे समाप्त होगी। इस तरह से करवा चौथ पूजा मुहूर्त- शाम 06:10 बजे से शाम 07:20 बजे तक है। वहीं करवा चौथ उपवास का समय - सुबह 05:54 बजे से रात 08:38 बजे तक है।

इन शहरों में चंद्रोदय का अपेक्षित समय
करवा चौथ 2023 चंद्रोदय का समय

नई दिल्ली - रात 8:15 बजे

कानपुर - रात 8:15 बजे

लखनऊ - रात 8:05 बजे

वाराणसी - रात 8:00 बजे

प्रयागराज - रात 8:05 बजे

नोएडा - रात 8:14 बजे

गुरुग्राम- रात 8:16 बजे

मुंबई - रात 8:59 बजे

चेन्नई - रात 8:43 बजे

आगरा- रात 8:16 बजे

कोलकाता - शाम 7:46 बजे

भोपाल - रात 8:29 बजे

अलीगढ- रात 8:13 बजे

हिमाचल प्रदेश - रात 8:07 बजे

पणजी- रात 9:04 बजे

जयपुर- रात 8:26 बजे

पटना- रात 7:51 बजे

चंडीगढ़ - रात 8:10 बजे

Posted By: Inextlive Desk