इंटरनैशनल सिंगर केटी पेरी आज सुबह ही भारत आई हैं और आते ही उन्होंने मुंबई में प्रेस काॅनफ्रेंस की है। इस दौरान उनके साथ बाॅलीवुड ब्यूटी जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आईं...


कानपुर। पाॅपस्टार और इंटरनैशनल सिंगिंग सेनसेशन केटी पेरी आज सुबह ही मुंबई पहुंची हैं। केटी 16 नवम्बर को मुंबई में होने वाले काॅनसर्ट के लिए यहां आई हैं। ये पहली बार नहीं है जब केटी इंडिया आई हैं पर मुंबई में वो पहली बार काॅनसर्ट करेंगी।जैकलीन फर्नांडिस भी दिखीं साथ35 साल की केटी पेरी ने इंडिया आते ही एक प्रेस काॅनफ्रेंस ज्वाॅइन की। इसमें उनके साथ बाॅलीवुड ब्यूटी जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आईं। एक तस्वीर में तो दोनों ब्यूटीज फैंस को नमस्ते करते हुए भी दिख रही हैं।पहनी पिंक पोल का डाॅट ड्रेसप्रेस काॅनफ्रेंस के दौरान जहां केटी ने पिंक पोल का डाॅट ड्रेस पहनी है और काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं जैकलीन फर्नांडिस ने भी ब्लू कलर की स्केटर ड्रेस पहनी है और ब्यूटीफुल लग रही हैं।


दुआ लिपा भी करेंगी काॅनसर्टमालूम हो मुंबई में एक फेस्टिवल आयोजित किया गया है जिसमें कई हाॅलीवुड सिंगर्स काॅनसर्ट करेंगे। इनमें दुआ लिपा भी शामिल हैं। वो मुबई में होने वाले इस म्युजिक फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरती दिखेंगी।छोटी सी उम्र से ही कर रहीं सिंगिंग

केटी काफी कम उम्र से ही सिंगिंग कर रही हैं। उन्हें सिर्फ 22 साल की उम्र में उनकी बेहतरीन सिंगिंग के लिए तीन बार ब्रिट अवाॅर्ड्स से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्हें दो बार ग्रैमी अवाॅर्ड से भी समान्नित किया गया है।तस्वीरें: केटी पेरी मुंबई में पहली बार करेंगी काॅनसर्ट, आज सुबह ही पहुंची इंडिया

Posted By: Vandana Sharma