-कौशाम्बी में ठिकाने का पता लगाने के लिए आरोपियों के कई करीबियों से की गई पूछताछ

ALLAHABAD: बहन के घर शादी का कार्ड देने आए अमर सिंह व उसकी मां सुखरानी देवी को गोली मारने वाले आरोपियों का सुराग पुलिस ने लगा लिया है। जांच में जुटी पुलिस को पता चला है कि आरोपी इन दिनों कौशाम्बी जिले में हैं। मगर वे किस स्थान पर हैं, यह पता नहीं चल सका है। इस बात की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने रविवार को आरोपित के कई करीबियों से कड़ाई से पूछताछ की। इस दौरान मिली जानकारी के आधार पर अब यहां की पुलिस, कौशाम्बी पुलिस की मदद से छापेमारी की तैयारी में है। उधर अस्पताल में भर्ती अमर सिंह हालत में अब सुधार की बात कही जा रही है।

घायल की हालत में सुधार

कौशांबी जिले के पूरामुफ्ती एरिया स्थित मनौरी गांव निवासी अमर सिंह शुक्रवार को दोस्त के साथ जयरामपुर पटपर गांव में बहन नीलम के घर शादी का कार्ड देने आया था। आरोप है कि घर पहुंचने पर उसे बंधक बना लिया गया। अमर ने फोन से जानकारी घर दी तो उसकी मां सुखरानी व भाई भी वहां पहुंच गए। उनके पहुंचते ही झगड़ा होने लगा। झगड़े में अचानक तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी गई थी। फायरिंग में अमर को सीने में तो सुखरानी को कंधे पर गोली लगी थी। घटना की वजह दो माह पहले आधी रात अमर सिंह के घर में शिवनारायण का गलत नीयत से कूदना बताई गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हैं। जांच में जुटी पुलिस आज तक उन्हें गिरफ्तार नहीं सकी है। हालांकि आरोपियों के ठिकाने के क्लू पुलिस ने खोज लिए हैं।

वर्जन

जांच में पता चला है कि आरोपी इन दिनों कौशाम्बी जिले में हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए कौशांबी पुलिस से मदद मांगी गई है। जल्द ही आरोपी हरीलाल व उसके बेटे रामनारायण एवं शिवनारायण को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

श्रीशचंद्र, सीओ सिविल लाइंस

Posted By: Inextlive