बॉलीवुड में अपने जबरदस्त गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाली मशहूर गीतकार कविता कृष्णमूर्ति आज अपना 60वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दें कि साल 2005 में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित की गईं कविता ने बॉलीवुड में कई योगदान दिए हैं। जब भी फिल्म इंडस्ट्री में देशभक्ति या अन्य गानों पर चर्चा होती है तो कविता को जरूर याद किया जाता है। आज उनके इस जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी 3 सुपरहिट देशभक्ति गानों के बारे में बतायेंगे।

'दिल दिया है जान भी देंगे' गाना
आपको साल 1986 में रिलीज हुई फिल्म 'कर्मा' का मशहूर गाना 'हर करम अपना करेंगे' तो याद ही होगा। क्योंकि आज भी यह गाना हर किसी के जुबां पर होता है। बता दें कि इस सुपरहिट गाने को कविता ने ही गाया था। उस समय इस गाने ने सबके दिलों को छू लिया था। कविता ने बहुत ही बेहतरीन अंदाज में इस गाने को गाया है।


'आई लव माई इंडिया' गाना
आपको साल 1997 में रिलीज हुई सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'परदेश' का गाना 'आई लव माई इंडिया' तो अच्छे से याद होगा। उस गाने को भी कविता ने ही गाया है। ख़ास बात यह है कि आज भी इस गाने को बहुत आसानी से सुन लिया जाता है। इस गाने को सुनकर लोगों के मन में देशभक्ति जाग उठती है।


'जय हिन्द मेरे भारत देश के वासी' गाना

यह गाना कविता ने एक एल्बम में गाया था। यह गाना भी जबरदस्त हिट हुआ था, आज भी गणतंत्र दिवस या स्वत्रंता दिवस के मौके पर इस गाने को आसानी से सुन लिया जाता है। बता दें कि इस गाने में एक अजीब सी कशिश है, जिससे सुनने के बाद लोग बार बार सुनना पसंद करते हैं।

 

 

Posted By: Mukul Kumar