-केशरी नाथ त्रिपाठी बने पश्चिम बंगाल के 27वें राज्यपाल

-पॉलिटिक्स के क्षेत्र में पहले भी इलाहाबाद ने रचे हैं कई कीर्तिमान

-सात प्रधानमंत्री देने वाला देश का एक मात्र जिला

ALLAHABAD: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से ग्रीन सिग्नल मिलने के साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता केशरी नाथ त्रिपाठी का पश्चिम बंगाल का 27वां राज्यपाल बनना तय हो गया है। इसी के साथ इलाहाबाद के लंबे-चौड़े राजनीतिक इतिहास में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। राज्यपाल बनाए जाने की घोषणा होते ही शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग बधाई देने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के घर पहुंच गए।

15 में से सात पीएम इलाहाबाद के

देश की साहित्यिक राजधानी इलाहाबाद ने देश को कई संवैधानिक पद संभालने वाली हस्तियां भी दी हैं। सबसे बड़ी उपलब्धि सात प्रधानमंत्री देने की है। पं। जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, गुलजारी लाल नंदा (दो बार अंतरिम प्रधानमंत्री बने), चंद्रशेखर और वीपी सिंह का नाम शामिल है। इनके राजनीतिक कॅरियर की पृष्ठभूमि प्रयाग नगरी में ही तैयार हुई।

पहले भी दिए कई राज्यपाल

राज्यपाल देने के मामले में भी अपना शहर पीछे नहीं है। राजेंद्र कुमारी बाजपेई पुडुचेरी, असफ अली ओडि़सा, मोहम्मद फजल महाराष्ट्र, गोपाल स्वरूप पाठक कर्नाटका, गिरिश चंद्र सक्सेना जम्मू एंड कश्मीर, कृष्ण मोहन सेठ छत्तीसगढ़ सहित अंशुमान सिंह को राजस्थान और गुजरात का राज्यपाल बनाया गया था। इस तरह से केशरी नाथ जिले की आठवीं ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने राज्यपाल बनने का गौरव प्राप्त किया है।

और भी हैं उपलब्धियां

इसके अलावा प्रयाग की पावन धरती ने देश को कई मुख्यमंत्री और दूसरे मिनिस्टर्स भी दिए हैं। जो इस प्रकार हैं-

नाम पद

हेमवती नंदन बहुगुणा चीफ मिनिस्टर यूपी, मिनिस्टर ऑफ फाइनेंस

विजय बहुगुणा चीफ मिनिस्टर उत्तराखंड

शांति भूषण फिफ्थ लॉ मिनिस्टर ऑफ इंडिया

पदमभूषण बीके चतुर्वेदी कैबिनेट सेक्रेटरी ऑफ इंडिया

अल्विन राब‌र्ट्स कारनेलियस फोर्थ चीफ जस्टिस ऑफ पाकिस्तान

फिरोज गांधी पॉलिटिशियन, जर्नलिस्ट

वीएन खरे फ्फ्वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया

गोपाल स्परूप पाठक फोर्थ वाइस प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया

कैलाश नाथ काटजू क्0वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया

कमला नेहरू फ‌र्स्ट लेडी ऑफ इंडियन नेशनल कांग्रेस

बंटी मिठाई, मिली बधाई

राष्ट्रपति भवन से हरी झंडी मिलने के बाद सोमवार को केशरी नाथ त्रिपाठी के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर जमकर जश्न मनाया और पटाखे फोड़कर मिठाईयां बांटीं। इस मौके पर उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की तारीफों के पुल बांधे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ममता काफी एक समझदार और प्रशासनिक महिला हैं। वह अक्सर गलत बयानबाजी पर नाराज होती हैं। राज्यपाल बनने के बाद मेरा काम सरकार के साथ अशिक्षा, बेरोजगारी और घुसपैठ के मामलों का समाधान कर राज्य का विकास करना होगा। लॉ एंड ऑर्डर पर मेरा कोई दखल नहीं होगा। कोई मुद्दा सामने आता है तो साथ बैठकर सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद से मेरा हमेशा लगाव बना रहेगा। कम्युनिकेशन के इस दौर में यह मुश्किल भी नहीं है। उन्होंने कहा कि बंगाल के राज्यपाल के पद पर रहते हुए भी उनका साहित्य के प्रति प्रेम जारी रहेगा। यह उपलब्धि प्रदान करने के लिए उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है।

प्रयाग का गौरव हैं केशरी नाथ

पश्चिम बंगाल का राज्यपाल चुने जाने पर भाजपा उप नेता सदन और पार्षद किरन जायसवाल ने केशरी नाथ त्रिपाठी को प्रयाग का गौरव बताया है। एक बैठक के दौरान उन्होंने प्रयाग की जनता की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तहसीन अहमद और भाजपा महानगर अध्यक्ष हैदर अब्बास ने दारागंज कार्यालय में मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। इसके अलावा केशरी नाथ के आवास पर पहुंचकर पार्टी की ओर से बधाई देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष रामरक्षा द्विवेदी, बब्बूराम द्विवेदी, दिनेश त्रिपाठी, शशांक शेखर पांडेय, शिव प्रसाद मिश्र, राजेश शुक्ल आदि शामिल रहे।

Posted By: Inextlive