गुजरात के प्रगति नगर में एक 3 मंजिला इमारत गिरने से 4 लोगों की माैत हो गई है। यह हादसा शुक्रवार देर रात हुआ है।

खेड़ा (गुजरात)। गुजरात के प्रगति नगर के नाडियाड इलाके में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां 3 मंजिला अपार्टमेंट की इमारत गिरने से करीब चार लोगों की मौत हो गई है। घटना स्थल पर राहत व बचाव कार्य जारी है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि हादसे के वक्त लोग गहरी नींद में सो रहे थे।

Gujarat: A 3-storey apartment building in Pragatinagar, Nadiad, Kheda district has collapsed. Several feared trapped, rescue operation underway. More details awaited. pic.twitter.com/sHWjfilj9B

— ANI (@ANI) August 9, 2019
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

वहीं अधिकारियों का कहना है हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकलकर्मी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने की प्रकि्रया युद्धस्तर पर शुरू की गई। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। घायलों का उपचार किया जा रहा है।

 

#UPDATE Gujarat: 4 dead after a 3-storey apartment building in Pragatinagar, Nadiad collapsed, late last night. Rescue operations underway. More details awaited. pic.twitter.com/yhZyw8PfJm

— ANI (@ANI) August 10, 2019 Posted By: Shweta Mishra