कल लेटेस्ट बॉलीवुड संसेशन कही जा रही किआरा आडवाणी का जन्मदिन था। इस मौके पर उन्होंने अपनी फेमिली और फ्रेंडस के साथ शानदार पार्टी की जिसमें शाहिद कपूर से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा तक बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की। आइये देखें इस पार्टी से जुड़ी कुछ तस्वीरें।

कानपुर। कल अपने बर्थडे पर कबीर सिंह की सक्सेज से सातवें आसमान पर उड़ रही बॉलीवुड एक्ट्रेस किआरा आडवाणी ने शानदार पार्टी की। इस मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज उन्हें बधाई देने पहुंचीं। इनमें फिल्ममेकर करण जौहर से लेकर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और को एक्टर शाहिद कपूर तक तमाम लोग शामिल थे। देखें तस्वीरें।


शाहिद कपूर पहुंचे
किआरा को बधाई देने वालों में सबसे आगे रहे शाहिद कपूर। दोनों की कमेस्ट्री फिल्म कबीर सिंह में सबको बेहद पसंद आई है और फिल्म ने करीब 250 करोड़ कमा लिए हैं।


किआरा का सिद्धार्थ मल्होत्रा कनेक्शन
किआरा और सिद्धार्थ फिल्म शेरशाह में साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा दोनों के बीच अफेयर के रयूमर्स भी सुनने में आ रहे हैं। सिद्धार्थ भी इस मौके पर पहुंचे थे।


करण जौहर और मनीष मल्होत्रा
इस मौके पर फिल्ममेकर करण जौहर और स्टाइलिस्ट मनीष मल्होत्रा भी साथ में नजर आये।


पेरेंटस के साथ
दोस्तों और इंडस्ट्री के सदस्यों के अलावा इस मौके पर किआरा के पेरेंटस भी उनके साथ दिखाई दिए।

आथिया शेट्टी, आहान शेट्टी, तुषार कपूर और  सिद्धार्थ रॉय कपूर
एक्टर सुनील शेट्टी की बेटे आहान और बेटी आथिया के साथ तुषार कपूर और विद्या बालन के हसबेंड प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर को भी पार्टी के लिए आते देखा गया।

Posted By: Molly Seth