-गोंदा थाना क्षेत्र के युवक-युवती को भगाने का आरोप

-पलामू का अनुज गुड़गांव से धराया

RANCHI: गोंदा थाना पुलिस ने युवती के अपहरण व युवक-युवती को भगाने के आरोप में अनुज कुमार नामक युवक को गुड़गांव से गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर रांची से अशोक कुमार सिंह को भी गिरफ्तार किया है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह है मामला

जानकारी के मुताबिक, गोंदा थाना एरिया से एक युवक-युवती शादी की नीयत से फरार हो गए हैं। लड़की के परिजनों ने इस संबंध में गोंदा थाने में क्भ् नवंबर को अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जब पुलिस ने कॉल डिटेल्स निकाला, तो लड़की का लोकेशन गुड़गांव निकला। पुलिस की टीम गुड़गांव गई, तो वहां अनुज कुमार मिला। वह मूल रूप से पलामू का रहनेवाला है और गुड़गांव में किसी कंपनी में काम करता है। पुलिस ने अनुज को बुलाया तो वह पहले लड़की और लड़के को भगा दिया, फिर वह पुलिस के पास आया और उसने झूठी कहानी बताई। लेकिन कॉल डिटेल्स में अनुज का जहां लोकेशन था, उसी के बगल में आरोपी का भी लोकेशन था।

थर्ड फेज का आज थम जाएगा प्रचार

झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण को लेकर प्रचार अभियान अंतिम चरण में पहुंच गया है। गुरुवार को प्रचार का शोर थम जाएगा। तीसरे चरण में 70 प्रखंडों में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए भ् दिसंबर को सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस चरण में कुल क्क्ब्ख् ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। इसके लिए क्ब्098 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। तीसरे चरण में कुल ब्ब्.म्फ् लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर करेंगे। इसमें क्भ्.ब्क् लाख पुरुष और क्ब्.फ्भ् लाख महिला मतदाता शामिल हैं।

Posted By: Inextlive