Allahabad : हम दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे. हम शादी करना चाहते थे. लेकिन हमारे सारे सपने टूट गए. हमारे प्यार का ये अंजाम होगा सोचा न था. आखिर ऐसा क्या हुआ इस लव स्टोरी में जो आधी अधूरी रह गई ये प्रेम कहानी आगे जानने के लिए पढि़ए ये स्टोरी...


शादी करने वाले थेकोई और नहीं मेरे आशिक का मर्डर करने वाला मेरा भाई है। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसका मर्डर किया है। पहले से उसे धमकी दे रहा था। हम लोग शादी करने वाले थे। लेकिन शादी से पहले ही उसने उसे मौत की नींद सुला दी। धूमनगंज पीएसी गेट के बाद युवक की हत्या हो गई। पुलिस के पास पहुंची उसकी प्रेमिका ने मर्डर का राज खोलते हुए उक्त खुलासे किए। अब पुलिस कातिलों की तलाश में दबिश दे रही है।सुबह हुआ था कत्ल


सुबह के आठ बज रहे थे। धूमनगंज पीएसी गेट के पास डेली की तरह कुछ लोग अपने काम में जुटे थे। रोड के किनारे खड़े ट्रक के ड्राइवर और खलासी अपनी गाड़ी ठीक कर रहे थे। वहीं मंदिर के चबूतरे एक युवक आकर चुपचाप बैठा था। तभी अचानक कुछ लड़के वहां पहुंचे। इससे पहले किसी को कुछ समझ में आता। बदमाशों ने युवक को गोली मार दी, जिससे स्पॉट पर ही उसकी सांसें थम गई। जब फायरिंग की आवाज वहां के स्थानीय लोगों ने सुनी तो उनका ध्यान उस तरफ गया। कुछ लोगों ने पीएसी गेट के बाउंड्री वाल को लांघ कर भागते हुए बदमाशों को देखा। उनका दावा था कि उन्हीं बदमाशों ने मंदिर के चबूतरे पर युवक की हत्या की है। मां-बाप कोई नहीं था स्थानीय लोगों की सूचना पर धूमनगंज पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान उस युवक के बारे में पुलिस को कुछ भी पता नहीं चला कि वह कौन है और कहां का रहने वाला है। धीरे-धीरे मर्डर की बात आसपास के एरिया में फैल गई। दोपहर बाद कुछ लोग उसका पता लगाते हुए पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने उन्हें पोस्टमार्टम हाउस उसकी शिनाख्त के लिए भेज दिया। वहां पहुंचे कुछ लोगों ने उसकी शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस को पता चला कि युवक का नाम रूपेश भारतीया है। वह कौशांबी का रहने वाला था। उसके मां-पिता अब इस दुनिया में नहीं है। वह वर्षो से अपने मौसी के यहां हरवारा में रहता था। वह विक्रम चलता था। उन्होंने यह भी बताया कि सैटरडे इवनिंग के बाद से रूपेश घर नहीं पहुंचा था। चार साल की love story

 फैमिली मेम्बर्स खुद हैरान थे कि रूपेश की हत्या क्यों हो गई। इस दौरान पुलिस को क्लू देने वाली एक युवती पहुंची। उसने अपना नाम नेहा(परिवर्तित नाम) बताया। नेहा ने पुलिस को बताया कि रूपेश की हत्या करने वाला कोई दूसरा नहीं बल्कि उसका भाई अमित है। अमित ने ही अपने कजिन और दोस्त रामचन्द्र व शेरू के साथ मिलकर रूपेश की हत्या की है। पुलिस इस बात को सुनकर दंग रह गई। नेहा ने यह भी खुलासा कि उसकी दोस्ती रूपेश से चार साल से थी। दोनों शादी करने की प्लानिंग कर चुके थे। इस बात की जानकारी नेहा की मां को भी थी।भाई बन गया villainनेहा ने पुलिस को बताया कि अमित अक्सर उसकी पिटाई सिर्फ इस बात से कर देता था कि वह रूपेश से बात करती थी। रूपेश से भी अमित की कई बार नोकझोंक हो चुकी थी। अमित ने पहले ही धमकी दिया था कि अगर बात बढ़ी तो वह मार देगा। जबकि रूपेश और नेहा की चार साल की दोस्ती को नया नाम देना चाहते थे। दोनों शादी करना चाहता था। नेहा ने अपनी मां को भी मना लिया था। लेकिन शादी से पहले ही भाई विलेन बन गया और वह मार दिया गया। तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी भागे हुए हैं। उनकी अरेस्टिंग के बाद ही मामला क्लीयर होगा।धूमनगंज पुलिस

Posted By: Inextlive