किंगफिशर कैलेंडर को कभी विजय माल्‍या पब्लिश किया करते थे। हम आप को आज किंगफिशर की उन कैलेंडर गर्ल्‍स से मिलवाने जा रहे हैं जिन्‍हें किंगफिशर की सबसे हॉट मॉडल कहा जाता था पर अब वो बॉलीवुड पर राज कर रही हैं।

1- दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण्ा ने 2006 में किंगफिशर कैलेंडर के लिये फोटोशूट करवाया था। दीपिका विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या की गर्लफ्रेंड रह चुकी है। दीपिका ने बॉलीवुड में फिल्म ओम शांति ओम से किंग खान के साथ डेब्यू किया था।

3- नरगिस फाकरी
पाकिस्तानी मॉडल नरगिस फाकरी ने 2009 में किंगफिशर कैलेंडर में टॉपलेस फोटोशूट कराया था। फोटोशूट के 2 साल बाद 2011 में रनबीर कपूर के साथ वो रॉकस्टार में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आईं थी।

5- लीजा हैडेन
किंगफिशर कैलेंडर गर्ल, कवर गर्ल, फैशन डिजाइनर, एक्ट्रेस, टीवी होस्ट और रियेलिटी शो की जज लीजा हैडेन ने किंगफिशर कैलेंडर गर्ल बनने के बाद शोहरत हासिल की है। लीजा आयशा, रास्कल्स और साल 2014 की सबसे हिट फिल्म क्वीन में नजर आईं थीं।

7- सारा जेन डियाज
2007 की फेमिना मिस इंडिया सारा जेन डियाज 2015 में किंगफिशर के कैलेंडर में बिकिनी पोज देते हुये नजर आईं थीं। सारा ने फिल्म गेम से बॉलीवुड में इंट्री मारी थी। उन्होंने कई तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने जुबान, एंग्री इंडियन गॉडेस के साथ क्या सुपरकूल हैं हम में काम किया था।

9- सोनाली राऊत
सोनली राऊत 2010 में किंगफिशर कैलेंडर की स्विमसूट मॉडल थीं। सोनाली ने फिल्म द एक्सपोज से बॉलीवुड में इंट्री की थी। सोनाली बिग बॉस के सीजन में 8 में भी नजर आईं थी। जिसके बाद वो काफी लाइमलाइट् में आ गईं थीं।

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra