IPL नहीं हुआ तो धोनी कैसे खेलेंगे वर्ल्डकप, पूर्व सलेक्टर ने बताया- माही की वापसी का तरीका
नई दिल्ली (आईएएनएस)। भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे ने कहा है कि एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13 वें संस्करण में जाने के लिए पूरी तरह फिट थे। मगर वर्तमान में कोविड -19 महामारी के कारण ये टूर्नामेंट अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में धोनी की टीम में वापसी की राह भी मुश्किल हो गई। इस साल ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्वकप होना है। धोनी को इस टूर्नामेंट के लिए इसी शर्त पर जगह मिलती, जब वो आईपीएल में अपना जादू दिखाते। शरीर को देना होगा साथ
आईपीएल के स्थगित होने के कारण, धोनी की टीम में आने की संभावना भी कम होती जा रही है। अब 38 साल के धोनी का भविष्य क्या होगा। इस पर पूर्व सलेक्टर किरण मोरे ने अपनी राय रखी है। स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए मोरे ने कहा, "यह बहुत मुश्किल है, यह उसकी कॉल है," यह कठिन होने जा रहा है। अब कुछ भी आसान नहीं है। मन कहता है कि आप चाहते हैं, लेकिन शरीर अनुमति नहीं देता है।" नेहरा वापसी कर सकते हैं धोनी क्यों नहीं
मोरे कहते हैं, 'आईपीएल से पहले, धोनी काफी फिट थे। मैंने उसे नेट्स में देखा, वह मैदान में जाने के लिए एक्साइटेड था। टेनिस में, 34 से 39 साल की उम्र के लोग अपने खेल में शीर्ष पर होते हैं। उन्होंने कहा, "अब अगर आप अनुशासित हैं, अगर आप अपने दिमाग और शरीर को मजबूत रखते हैं तो आप वापसी कर सकते हैं। आशीष नेहरा ने वापसी की और बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।'तय समय पर वर्ल्डकप होने की उम्मीदकिरण मोरे का कहना है, टी 20 विश्व कप को निर्धारित तारीखों पर ही आयोजित किया जा सकता है। यह टूर्नामेंट 18 अक्टूबर से शुरू होने वाला है और 15 नवंबर तक खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) टूर्नामेंट के साथ क्या होता है, इस पर भी पैनी नजर रखे हुए है क्योंकि विश्वकप टला तो बीसीसीआई इंडियन प्रीमियर लीग आयोजित करवा सकता है।