छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: कीर्तनी ने साकची गुरुद्वारा मैदान में सजे कीर्तन दरबार में आये संगत को निहाल किया। बुधवार की सुबह कीर्तन गायन की शुरुआत भाई मनप्रीत सिंह जी व हजूरी रागी अमृतसर भाई सरबजीत सिंह जी ने किया। ज्ञानी जसविन्दर सिंह जी ने गुरमत विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कब्र में तीन विशेषताएं होती हैं। पहला : जब कोई व्यक्ति की मृत्यु होती है तो घर में उसे जगह नहीं मिलती, कब्र उसे जगह देती है। दूसरा : जब वह व्यक्ति को कब्र में दफनाया जाता है तो कब्र उसके सारे अवगुण कब्र में ही ढक लेती है। तीसरा : जो शरीर को कब्र में दफनाया जाता है उसे अपने जैसा यानि मिट्टी जैसा कर देती है। अर्थात शरीर मिट्टी है जितने भी श्वास ईश्वर ने दिये हैं प्रभु की अराधना में लगाना चाहिए। इसके बाद अमृतसर से आये हजूरी रागी भाई कमलजीत सिंह ने कीर्तन गायन कर संगत को निहाल किया। गुरुनानक सेवा दल की ओर से नये वर्ष को लेकर कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया है। कीर्तन दरबार के दूसरे दिन में दशमेश ट्रांसपोर्ट की ओर से गुरु का अटूट लंगर संगत के बीच वितरित किया गया। कीर्तन गायन सुबह व शाम दोनों समय किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में हरविन्दर सिंह मंटू, मनमोहन सिंह, पप्पी बाबा, राजविन्दर सिंह, परमजीत सिंह काले सहित अन्य है।

मानगो में आज से बंटेगा राशन कार्ड का फॉर्म

राशनिंग विभाग ने निर्णय लिया है कि गुरुवार को मानगो व उलीडीह क्षेत्र में राशन कार्ड के लिए फार्म का वितरण किया जाएगा। संसदीय कार्य व खाद्य-आपूर्ति मंत्री सरयू राय के निर्देश पर उलीडीह मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल राशनिंग विभाग के अधिकारी बिन्देश्वरी तातमा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने तातमा से अनुररोध किया कि उलीडीह, मानगो आदि क्षेत्रों में कैंप लगाकर राशन कार्ड का वितरण किया जाए ताकि जरुरतमंद लोगों तक राशन मिल सके। वहीं दूसरी ओर जिनका राशन कार्ड नहीं बन पाया है उनके लिए फार्म उपलब्ध कराया जाए। तातमा ने कहा कि बहुत से जरूरतमंद राशन कार्ड से वंचित हैं, इसलिए गुरुरुवार को 10.30 से एक बजे के बीच मानगो चौक पर, दोपहर एक से ढाई बजे तक डिमना, सुमन होटल के पास (आशियाना के पास) और 4.30 बजे तक पारडीह चौकपर कैम्प लगाकर फार्म का वितरण किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विकास सिंह, मानगो मंडल अध्यक्ष राजेश साव, उलीडीह मंडल विधायक प्रतिनिधि संध्या नंदी, दीपक पारिक, विजय सिंह, टोनी सिंह उपस्थित थे।

Posted By: Inextlive