JAMSHEDPUR: गुरु हरगोविंद साहिब के प्रकाश देहाड़ा के अवसर पर अखंड पाठ की समाप्ति के उपलक्ष्य में रविवार को मानगो, टेल्को, सोनारी, गम्हरिया सहित अन्य गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। कीर्तन दरबार की समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर संगत के बीच वितरण किया गया।

अखंड पाठ की हुई समाप्ति

मानगो गुरुद्वारा में रखे अखंड पाठ की समाप्ति रविवार की सुबह हुई। पाठ की समाप्ति के बाद सुंदरनगर निवासी भाई हरचरण सिंह व उनकी बेटी अमृत कौर ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इसके बाद भाई जरनैल सिंहजी ने गुरु हरगोविंद साहिब जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान भगवान सिंह सहित जसवंत सिंह, सिख नौजवान सभा व स्त्री सत्संग सभा का योगदान रहा।

सोनारी गुरुद्वारा में सुबह नौ से क्क् बजे तक कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इसके बाद संगत के बीच मिस्सी रोटी, लस्सी, चाय आदि का वितरण किया गया। सोनारी गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान गुरुदयाल सिंह सहित सिख नौजवान सभा व स्त्री सभा के सदस्यों के साथ संगत के सहयोग से प्रकाश देहाड़ा का आयोजन किया गया।

Posted By: Inextlive