- किसान कांग्रेस ने उत्तराखंड में किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी DEHRADUN: उत्तराखंड में किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर अखिल भारतीय किसान कांग्रेस कमेटी ने आंदोलन की चेतावनी दी है. किसान कांग्रेस ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर किसानों की समस्याओं के समाधान की

- किसान कांग्रेस ने उत्तराखंड में किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

DEHRADUN: उत्तराखंड में किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर अखिल भारतीय किसान कांग्रेस कमेटी ने आंदोलन की चेतावनी दी है। किसान कांग्रेस ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की है।

किसानों की हो रही अनदेखी

अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री सुशील राठी ने कहा कि किसानों की समस्याएं बढ़ती ही जा रही है। सरकार किसानों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। किसान कांग्रेस किसानों के हितों को लेकर आखिरी दम तक लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। डीएम देहरादून के माध्यम से राष्ट्रपति को भेज ज्ञापन में किसान कांग्रेस कमेटी ने कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष विकास चौहान, सुरेश पटेल, राकेश शर्मा, प्रमोद मन्द्रवाल, अमित भारद्वाज, गगन छाछर, अनुज जोगिंदर सिंह, मनोज कुमार यादव, सुरेश यादव, विकास चौहान, मो। गुलफाम खान, आकाश सूद, ओम प्रकाश, कमल व्यास आदि मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive