-बोलीं, दुर्गावाहिनी-मातृशक्ति की राष्ट्रीय सह संयोजिका किशोरी कोलेकर

JAMSHEDPUR: दुर्गावाहिनी पूरे देश भर में लव जेहाद पर पूर्ण विराम लगाएगी। इसके लिए वाहिनी की सदस्यों को बकायदा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें वाहिनी की सदस्यों को व्यक्तित्व विकास के साथ ही सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी। नवंबर की शुरुआत में दुर्गावाहिनी की देश भर की सदस्यों का क्0 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग अयोध्या में आयोजित होगा। इसके बाद यहां से निकलने वाली सदस्य देश के हर जिले में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेंगी। झारखंड में नवंबर से ही इसकी शुरुआत जमशेदपुर से की जाएगी।

ये बातें दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति की राष्ट्रीय सह संयोजिका किशोरी नारायण कोलेकर ने कही। वह रविवार को तुलसी भवन बिष्टुपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि दुर्गावाहिनी व मातृशक्ति का उद्देश्य महिलाओं व युवतियों को भारतीय नारी के सर्वोत्तम स्वरूप से परिचित कराना है। भारतीय संस्कृति, देश और अपनी परंपराओं के प्रति श्रद्धाभाव भरना है। इसके साथ ही कॅरियर गाइडेंस, परिवार प्रबंधन और सामाजिक समरसता के प्रति उनके उत्तरदायित्व समझाना है। भारतीय नारी शक्तिस्वरूपा है। नारियों को जागृत करके उन्हें इसी रूप में समाज के सामने लाना है। पहली बार जमशेदपुर आई किशोरी कोलेकर दो दिन जमशेदपुर प्रवास के बाद कोडरमा, हजारीबाग और धनबाद भी जाएंगी।

तुलसी भवन में की बैठक

किशोरी नारायण कोलेकर ने दोपहर में तुलसी भवन बिष्टुपुर में दुर्गावाहिनी व मातृशक्ति की सदस्यों के साथ बैठक की और उन्हें आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। शाम को गायत्री शक्तिपीठ गोलपहाड़ी में सदस्यों के साथ बैठक की। सोमवार को सुबह चाकुलिया में दुर्गावाहिनी व मातृशक्ति की सदस्यों के साथ बैठक करेंगी और शाम को फिर तुलसी भवन में छात्राओं व युवा सदस्यों के साथ बैठक करेंगी। मंगलवार की सुबह वे कोडरमा के लिए रवाना होंगी। तुलसी भवन में हुई बैठक में विश्व ¨हदू परिषद के महानगर अध्यक्ष अरुण सिंह, दुर्गावाहिनी की महानगर सह संयोजिका सोनू सिंह, सह संयोजिका नीलम, अनीता कुमारी, हरेराम ओझा, प्रकाश प्रसाद, गौतम प्रसाद, अनीस दुबे व विवेक सहित विहिप, दुर्गावाहिनी व मातृशक्ति की तमाम सदस्य मौजूद थीं।

Posted By: Inextlive