इस दुनिया में ऐसी कई चीजें हैं जो हमें और आपको हैरान कर सकती हैं। यकीन न हो तो इस बिल्‍ली के बच्‍चे को देख लीजिए। दो सिर और तीन आंखों वाला यह बच्‍चा वाकई अद्भुत है। पढ़ें पूरी खबर...

अनोखा है यह बच्चा
कुदरत का खेल काफी निराला है, हमारे आसपास अक्सर कुछ ऐसा सुनने और देखने को मिल जाता है जिस पर यकीन करना मुश्किल है। ऐसा ही वाक्या चीन में सामने आया है। यहां एक शख्स की पालतू बिल्ली ने दो सिर और तीन आंखों वाले बच्चे को जन्म दिया है। यह अनोखा बिल्ली का बच्चा पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है। रिपोर्ट की मानें तो इस बिल्ली के बच्चे के मालिक का नाम जियो वेई है। जिसके घर में बच्चे को देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।

 


वीडियो भी आया सामने
उत्तर-पूर्वी चीन के लियाओनिंग प्रांत की राजधानी से शेनयांग सिटी में बिल्ली के इस अद्भुत बच्चे का जन्म हुआ है। बिल्ली के मालिक वेई बताते हैं कि, यह बिल्ली का बच्चा अपने दूसरे भाई-बहनों के साथ ही खाना खाता है। इस अनोखे बच्चे का हैरान कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वह शख्स एक बिल्ली के इस बच्चे को ड्रॉपर के जरिए फीडिंग करा रहा है।
मरने के तीन दिन बाद मिली नौकरी
इस महिला ने मेंढक जैसे बच्चे को दिया जन्म
Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari