- पांच जोन में जाकर देखी सफाई की स्थिति, जनता से पूछे सवाल

LUCKNOW प्रदेशस्तरीय स्वच्छता परीक्षा में अब फील्डवार स्थिति देखने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए गोरखपुर से तीन सदस्यीय टीम आई है। जिसने गुरुवार से वार्डो का निरीक्षण शुरू किया है। पहले दिन टीम ने पांच जोन में जाकर वार्डो में सफाई इत्यादि की स्थिति देखी और लोगों से सफाई व्यवस्था पर सवाल भी पूछे। टीम अपने निरीक्षण की फाइनल रिपोर्ट शासन के पास भेजेगी।

रात तक डॉक्यूमेंटेशन

गोरखपुर से आई टीम में दो अपर नगर आयुक्त और एक उप नगर आयुक्त शामिल हैं। टीम को वार्डो में निरीक्षण से पहले डॉक्यूमेंटेशन भी चेक करना था। इसे ध्यान में रखते हुए देर रात तक निगम के अधिकारी स्वच्छता से जुड़े बिंदुओं को लेकर डॉक्यूमेंट अपडेट करते रहे। नगर आयुक्त डॉ। इंद्रमणि त्रिपाठी ने भी निरीक्षण टीम के साथ बैठक की। जिसमें निगम द्वारा संचालित विभिन्न स्वच्छता योजनाओं पर चर्चा की गई। सूत्रों की माने तो डॉक्यूमेंटेशन में निगम की स्थिति ठीक रही है।

सुबह उतरे फील्ड में

तीन सदस्यीय टीम ने जोन एक से अपने निरीक्षण की शुरुआत की। यहां टीम ने दो वार्डो राजा राममोहन राय और विक्रमादित्य वार्ड में जाकर सफाई व्यवस्था को देखा। साथ ही जनता से कूड़ा उठने, नियमित सफाई होने से जुड़े सवाल पूछे।

बाक्स

निरीक्षण एक नजर में

जोन दो- निरीक्षण नहीं किया

जोन तीन-त्रिवेणी नगर में निरीक्षण

जोन चार-राजीव गांधी प्रथम व द्वितीय वार्ड, गोमतीनगर इत्यादि

जोन पांच-गुरु गोविंद सिंह वार्ड व कुंज बिहारी वार्ड

जोन छह-निरीक्षण नहीं किया

जोन सात-लोहिया नगर व शंकरपुरवा तृतीय वार्ड का निरीक्षण

जोन आठ-निरीक्षण नहीं किया

इस पर रहा फोकस

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, निरीक्षण टीम का मुख्य फोकस गली-मोहल्ले में नियमित सफाई, कूड़ा उठान, नालियों की सफाई पर रहा। इन बिंदुओं को लेकर टीम ने जनता से पूछा कि क्या सफाई कर्मी रोज झाड़ू लगाता है, रोज कूड़ा उठता है या नहीं, आप सफाई व्यवस्था से कितना संतुष्ट हैं।

Posted By: Inextlive