फाइनली 21 अप्रैल को सलमान की मोस्ट अवेटेड अवेटेड मूवी किसी का भाई किसी की जान के रिलीज हो गई जिसके लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड थे। ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। पूरे 4 साल बाद सबके चहिते सलमान खान ने इस ईद पर अपने फैंस को ईदी के तौर पर अपनी नई फिल्म दी है। फाइनली 21 अप्रैल को सलमान की मोस्ट अवेटेड अवेटेड मूवी किसी का भाई किसी की जान के रिलीज हो गई जिसके लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड थे। ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ के साथ अपना खाता खोला है।

लंबी चौड़ी स्टारकास्ट के साथ भी नही चला फिल्म का जादू
सलमान खान की ये फिल्म वर्ल्डवाइड 5700 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। वही बात करें, ओवरआल कलेक्शन की तो मूवी ने 30 करोड़ तक की कमाई की है। सलमान खान, पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, वेंकटेश दग्गुबाती, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और जस्सी गिल जैसी बड़ी स्टारकास्ट और ईद पर इतनी बड़ी रिलीज होने के बावजूद फिल्म का जादू नही चल पाया इसका कारण फिल्म की खराब कहानी को माना जा रहा है। खैर ये तो केवल फर्स्ट डे कलेक्शन था लेकिन मेकर्स को इस वीकेंड पर फिल्म से अच्छी खासी उम्मीद है।

#Xclusiv… SALMAN KHAN & EID: *DAY 1* BIZ…
2010: #Dabangg ₹ 14.50 cr
2011: #Bodyguard ₹ 21.60 cr
2012: #EkThaTiger ₹ 32.93 cr
2014: #Kick ₹ 26.40 cr
2015: #BajrangiBhaijaan ₹ 27.25 cr
2016: #Sultan ₹ 36.54 cr
2017: #Tubelight ₹ 21.15 cr
2018: #Race3 ₹ 29.17 cr
2019:… pic.twitter.com/LKeT1He9G3

— taran adarsh (@taran_adarsh) April 22, 2023

Posted By: Anjali Yadav