छोटे पर्दे से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले करण सिंह ग्रोवर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। करण अपनी फिल्मों में जितना बोल्ड किरदार निभाते हैं उतना ही बोल्ड वो असल जिंदगी में भी हैं। करण के बर्थ डे पर आइए जानें उनकी पर्सनल लाइफ से जुडी़ अनसुनी बातें और उनके फिल्मी करियर के बारे में।


अपना 36वां जन्मदिन ऐसे किया सेलीब्रेटबकरण ग्रोवर अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु के साथ अपना 36वां जन्मदिन मुंबई से दूर गोवा में मना रहे हैं। दोनों ने इस बार मुंबई की भीड़-भाड़ से अलग रह कर करण का बर्थ डे सेलिब्रेट करने का प्लान किया था। करण और बिपाशा ने वहां खूब मस्ती की। दोनों की मस्ती करते हुए कई फोटोज सामने आए हैं जिन्हें खुद बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। बता दें की साल 2015 में दोनों की फिल्म 'अलोन' आई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान बिपाशा और करण एक-दूसरे के नजदीक आए और दोनों को आपस में प्यार हो गया। फिर 30 अप्रैल , 2016 में दोनों ने शादी कर ली।इस तरह की करियर की शुरुआत
साल 2004 में पहली बार टीवी शो 'कितनी मस्त है जिंदगी' में पहली बार नजर आए थे। इसके बाद करण को एक और टीवी सीरियल में काम करने का मौका मिल गया 'कसौटी जिंदगी की'। फिर साल 2007 मे शुरु हुए सीरियल 'दिल मिल गए' में अपने शानदार अभिनय से लड़कियों को अपना दीवाना बना दिया। इस सीरियल के बाद करण को काफी फेम मिला और उन्होंने कई रिएलीटी शोज करने के बाद फिल्मों में एंट्री लेने की ठान ली थी। करण को साल 2015 में फिल्म 'अलोन' से बॉलीवुड में पहला ब्रेक मिला। इस फिल्म में उनकी को स्टार बिपाशा थीं। फिलहाल करण '3 देव' और 'फिरकी' की शूटिंग में व्यत हैं।इलियाना से पहले ये एक्ट्रेस भी हो चुकी हैं छेड़छाड़ का शिकार

Posted By: Vandana Sharma