बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा आज अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 1 मई 1988 को जन्‍मीं एक्‍ट्रेस अनुष्‍का अक्‍सर ही इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली संग लवस्‍टोरी को लेकर चर्चा में रहती हैं। सबसे खास बात तो यह है कि कभी उनकी शादी की तो कभी ब्रेकअप की खबरें आने लगती हैं। खैर ये तो वक्‍त पर निर्भर करता है लेकिन हां एक बात जरूर है कि विराट से पहले भी अनुष्‍का का नाम कई सेलेब्‍स से जुड़ चुका है। आइए जानें अनुष्‍का के इन अफेयर्स के बारे में....

जोएब युसूफ:
जोएब युसूफ एक मशहूर रैम्प मॉडल हैं। अनुष्का का नाम इनके साथ जुड़ चुका है। ये दोनों करीब 2 साल तक एक दूसरे के साथ रिलेशन में रहे। जोएब और अनुष्का मुलाकात अनुष्का से बैंगलोर में हुई थी। उस समय अनुष्का शर्मा मॉडलिंग की दुनिया में अपना करियर बना रही थीं।

रणबीर कपूर:
कम ही लोगों को पता है लेकिन अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का नाम रणबीर कपूर के साथ भी जुड़ चुका है। इन दोनों की मुलाकात एक बार करण जौहर की पार्टी में हुई थी। इसके बाद इनको अक्सर एक दूसरे के साथ देखा जाने लगा था।

शाहिद कपूर:
शाहिद कपूर के साथ भी अनुष्का का नाम जुड़ चुका है। ये दोनों फिल्म ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ की सक्सेस पार्टी में काफी करीब देखे गए थे। इसके बाद चर्चा में आ गए थे। हालांकि कुछ समय बाद इनके बीच दूरी देखी जाने लगी थी।
क्रांतिकारी, पत्रकार फिर कलाकार बने बलराज साहनी का सफर, जिनकी किस्मत हथेलियों में नहीं बाजुओं में थी

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra