आपका काम और परियोजनाएं आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं। आप यात्राएं करेंगे और लोगों व स्थानों तक आपकी पहुंच होगी। आपका आदर्श वाक्य है 'काम ही पूजा हैÓ। जीवन प्यार हंसी और सबके साथ से संचालित होता है। आपको कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। खर्च और दूसरों के हस्तक्षेप के बाजवूद संपत्ति के मामले और परिवार की स्थिति संतोषप्रद होगी। खरीद/बिक्री/यात्रा पर बल देंगे। जीतने के लिए जो भी प्रयास करेंगे उसमें विजयी होंगे। आप कानूनी मामलों व अनुबंधों पर काम करेंगे। व्यापार में उन्नति से भविष्य में भी बेहतर संभावनाएं बनेंगी। आपके जीवन का यह समय वास्तव में स्वागतयोग्य होगा।


January, 2018


आप अपनी पहुंच के भीतर आने वाले लोगों से बातचीत करेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो संचार और यात्रा करेंगे। अपने राशि के अनुकूल, आप शारीरिक और मानसिक रूप में असमर्थों की भी मदद करेंगे। समाजीकरण, दोस्ती करना, क्लब में शामिल होना, आपकी विशेषता है। इससे आपकी सामाजिक दशा में भी सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों को लेकर  एक चुनौतीपूर्ण स्थिति विकसित हो सकती है, लेकिन आप अपनी शैली और आत्मविश्वास से उससे पार पाने में कामयाब होंगे। इस समय वास्तव में सबसे सुखद और दिल को खुश करने वाली बात यह है कि आप किसी पुराने या नए रिश्ते में प्यार बांटेंगे। शुरुआत में आप वित्त से संबंधित मामलों में हद से ज्यादा विश्लेषण करेंगे, जो ठीक नहीं है। आपको अपने पर्स की चेन को कसकर बंद करने की आवश्यकता होगी क्योंकि व्यक्तिगत और व्यापारिक स्तर पर कई लोगों की मांगों को पूरा करने का दबाव आप पर होगा। जिम्मेदारियों का बहुत ज्यादा बोझ न लें।March, 2018

बृहस्पति लगातार बढ़ते आत्म-ज्ञान के साथ संपत्ति, वित्त, दोस्ती और बिरादरी में सम्मान भी प्रदान करेगा। आपके बैंक में पैसा सुरक्षित है, उसे जोखिमपूर्ण निवेश में न लगाएं। आप पारिवारिक जीवन का आनंद लेंगे, मेहमानों की आवभगत करेंगे और सामाजिक संपर्क को बढ़ाएंगे। खाद्य, परिवार और वित्त पर जोर देंगे। भविष्य की योजनाओं, आशावाद, शानदार समय और मानसिक शांति यह वास्तव में आपके हिस्से आएंगी। इन सबको बनाए रखने के लिए आपको इनके अनुकूल कार्य करने होंगे। शौक और खेलकूद के लिए समय निकालेंगे और बच्चों के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे। शोध, आविष्कार, सूचना-तकनीक, अंतरिक्ष यात्रा, ज्योतिष और तंत्र-मंत्र के रास्ते आपको आकर्षित करेंगे। आप व्यावहारिक तरीके से काम करेंगे। वित्तीय और घरेलू जिम्मेदारियों में होने वाली गलती से निपटने के लिए आपको खरीददारी/बिक्री, फंड जुटाने, निवेश आदि करने की जरूरत है। अपनी छवि को बेहतर बनाने की कोशिश आप करेंगे।May, 2018

यह महीना संचार, सम्पर्क, अनुबन्ध के लिए अग्रणी है। परिचित या नए स्थान की यात्रा भविष्य में लाभदायक साबित होगी। अगर आप किसी को चाहते हैं, तो उसको खोने से डरेंगे। लेकिन ऐसे मौकों पर आपको समझदारी दिखानी होगी। कुंभ राशि वाले बहुत मेहनती होते हैं, जो वो खुशी से और काफी आनंद लेते हुए करते हैं। आपकी स्थिति वास्तव में इसके विपरीत नहीं होगी। आपको उचित पुरस्कार प्राप्त होंगे। व्यस्त ग्रहों की गतिविधि आपको प्रचार, भत्तों, पदोन्नति, खुशी आदि अद्भुत रूप से प्रदान करती है, इन सब खुशी में गणेश जी आपको आशीर्वाद देंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा। यहां तक कि कठिन काम करने की आपकी क्षमता बढ़ेगी, प्रियजनों और बच्चों के साथ संबंध बेहतर होंगे। रोमांस, मनोरंजन, खुशहाली के योग हैं। आप बहुत हल्का महसूस करेंगे। यदि आपको लगता है कि यह सब अंतिम है तो ऐसा मत सोचिए क्योंकि उत्कृष्ट सफलता, रचनात्मकता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता भी आपको प्राप्त होगी। आपके साथ सबकुछ अच्छा होगा। इस खुशी में आपको ऐसा लगेगा कि आप सातवें आसमान पर हैं युवा लोगों के साथ संबंध घनिष्ठ होंगे। आपको कई अच्छे अवसर मिलेंगे।July, 2018
पिछले महीने आप जिन कामों में व्यस्त थे, उनका लाभ अब मिलेगा। सबसे पहले तो व्यक्तिगत संबंध बहुत खुशहाल होंगे। आप अच्छी और तेज गति से काम करेंगे। अकादमिक क्षेत्र में उच्च अध्ययन, नए विषयों और अवसरों पर आप ध्यान केंद्रित करेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य को संरक्षित करने की जरूरत है या सही भाषा में कहें तो पर्याप्त आराम और तनाव से बचने की आवश्यकता है। इस समय आप धन संबंधी मामलों में सफल होंगे। आपकी गतिविधियों से बहुत सारी यात्राएं शामिल होंगी। आप सफलता की लहर पर सवार हैं। आपको पैसे की चिन्ता नहीं होगी, यह सुनिश्चित है। बस, आप होशियार रहें कर्ज न लें, या खराब निवेश न करें। बड़ी सुरक्षा और सावधानी के साथ ताजा अनुबंध करें या दस्तावेजों पर दस्तखत संबंधी कार्य करें। मुनाफा बंटवारे में गड़बड़ी और गलतियां हो सकती हैं, जो आगे जाकर आपको बहुत महंगी पड़ेंगी।September, 2018आपके लिए यह समय बहुत बढिय़ा होगा। आप कठोर परिश्रम करने से नहीं डरते। असल में कुंभ राशि वाले इसे पसंद करने के लिए जाने जाते हैं। वास्तव में कभी-कभी आप थोड़ा बहुत गंभीर हो जाते हैं। आपका संबंध आराम-विश्राम और मनोरंजन से है, लेकिन निश्चित रूप से इस समय आपको ऐसा करने का मौका नहीं मिलेगा। मनोरंजन, पार्टी करना, समाजीकरण आमतौर पर आनंद लेने के लिए आप करते हैं। इसे जो चीज वास्तव में विशेष बनाती है, वह है सभी प्रकार, उम्र और प्रकृति के लोगों के साथ आपका व्यवहार। शुक्र और बृहस्पति का प्रभाव शक्ति और धन के संदर्भ में इस महीने ज्यादा नहीं दिखेगा। आपके लिए यह समय सभी प्रकार के वित्त, व्यापारिक लेन-देन और कानूनी मामलों को निपटाने का होगा। आप निश्चित रूप से इस साल के अंत में यात्रा करेंगे। सभी प्रकार के संचार भी आपके लिए महत्वपूर्ण हैं।November, 2018
आने वाला एक महीना, जीवन में मौजूद लोगों से मजबूत रिश्ता बनाने के लिए महत्वपूर्ण, निर्णायक और परिपूर्ण होगा। इस समय आपको नई शुरुआत करने के बारे में सोचने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि आप अपनी स्थिति को मजबूत करें। पारिवारिक संबंध और बंधनों का नवीकरण होगा। खोए हुए रिश्ते आपके जीवन में वापस आएंगे। अध्ययन के नए क्षेत्र, अनुसंधान और तरह-तरह के आविष्कार आपको प्रभावित करेंगे। आपके व्यक्तित्व में एक नई प्रवृत्ति देखने को मिलेगी और वह है नई चीजों के प्रति लगाव। आपका यह लगाव ज्ञान के नए आयामों को व्यापक बनाने का साधन भी बनेगा। आप साक्षात्कार, सम्मेलनों या बैठक में भाग लेंगे। हो सकता है आपके समक्ष किसी समिति का अध्यक्ष बनने का अवसर भी आए। आप बड़े पैमाने पर अपने व्यवसाय का विस्तार करेंगे। आप दुनिया को एक नए दृष्टिकोण से देखेंगे। चिंतन और एकांतवास आपको अधिक पसंद आएंगे। सागर, नदी और झील जैसे जल स्रोत आपको आकर्षित करेंगे।

Posted By: Satyendra Kumar Singh