साल 2017 में आप मनोरंजन करेंगे और खुश रहेंगे। आपका झुकाव रोमांस की ओर होगा जो पूरा भी किया जाएगा। आपको पूरी आजादी होगी वो सब करने की जो आप खुशी से करना चाहते हैं और ऐसा हो जाये तो ये बहुत बड़ी बात है। वास्‍तव में पांचवा घर खुशी का घर होता है। अगर आपको खेल थियेटर और फिल्‍में पसंद है तो आप की किस्‍मत आपका साथ देगी। जो लोग पूजा पाठ में भरोसा करते हैं उनके लिए साल उपयुक्‍त बेहतर अवसर देगा। आपके दिमाग में नए-नए आईडियाज आयेंगे। आप 2017 में नया दफ्तर और बिजनेस खोलेंगे।


February
अब स्थायित्व है और आप जीवन को अच्छा बनाने के लिए कठिन परिश्रम के लिए साहस कर रहे हैं। आप बुद्धिमानी के निवेश कर रहे हैं और अपने परिवार की देखभाल सुनिश्चत कर रहे हैं। यह समय आगे महान छलांग मारने के लिए दृढ़ीकरण और तैयारी का है। मध्य मास में आप प्रेम, मनोभाव और प्रबलता से परिपूर्ण हैं। अहं के टकराव घमंड, क्रोध के आवेश झड़प और विवाद हैं। अपनी स्वतंत्र इच्छा को भड़काऊ स्थितियों से अलग करने में प्रयोग करें।

April
यह भावुकतापूर्ण समय है। आप पुरानी यादों में जाते हैं और बिगड़े हुए कामों पर क्रंदन करते हैं। वातावरण में प्रेम और खुशी का समय है। जैसे-जैसे महीना समाप्त होता है आपकी दृष्टि उच्चता की ओर लगी है। अवकाश, पार्टियां, यात्राएं, पुराने लोगों से मिलना, सगाइयां, शादियां, संभवता परिवार में एक नया आगमन। आपके द्वारा किए गए सर्वोत्तम कार्य दिखेंगे। बीच महीने में ऊर्जाएं शक्तिशाली हैं और आप नए साहसिक कार्यों का विकल्प चुनते हैं।

June
आगे कठिन परिश्रम है। घरेलू कार्यों और एक स्वास्थ्य प्रकरण पर ध्यान अपेक्षित है। मध्यमास एक अच्छा समय है। इस समय प्रेम, यात्रा, व्यय और बहुत सी फैंसी खरीददारी करेंगे। महीने का आखिर सृजन का समय है। आप भी किसी भी तरह की पहचान पाने की चाह में हैं। इस समय शक्तिशाली मनोवैज्ञानिक ऊर्जाएं काम करने वाली हैं। आप प्रसन्नता से परिपूर्ण हैं और आध्यात्मिक विकास की ओर प्रेरित हैं। बांड, इच्छा पत्र और राजस्व मामले व्यक्त किए जाने हैं।

August
आप सप्ताह का प्रारंभ जीवन की स्थितियों के ऊत्तर खोजने के साथ करते हैं। आप परिश्रम करने के लिए तैयार रहेंगे। घरेलू ढ़ेरों परेशानियां हैं जो आपका समय लेती हैं। जैसे-जैसे महीना बीतता है बहुत से रास्ते नाटकीय रूप से खुलते हैं। आपमें वो परिवर्तन आरंभ हो रहे हैं जो आपको नई स्वतंत्रता और ताजे अनुभव कराते हैं। मध्यमाह में एक स्थायित्व है और आपके मन का भटकाव नहीं है। आपके अपने व्यक्तित्व को परिभाषित करने के तरीके में परिवर्तन है

October
यह एक अच्छा समय है। इससे पूरा लाभ उठाएं। व्यवसाय विस्तार और विदेश यात्रा हो सकती है। बच्चे घर छोड़ सकते हैं और परिवार में किसी की बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। मध्यमास कुछ घरेलू विघटन भी देखता है। भावनात्मक मुद्दे और संभवता छोटे तकरार भी हैं। आगे की योजना बनाकर एक निश्चित लाभ को सुनिश्चित करते हैं। जैसे-जैसे माह समाप्त हो रहा है और स्वप्नों और कल्पनाओं से भरे हैं और अपने मस्तिष्क को पतंग की तरह उडऩे देते हैं।

December
आप संचार प्रणाली में हैं। वर्ष तेसी से समाप्त हो रहा है और आप अपने सभी यारों और प्रियजनों के संपर्क में आना चाहते हैं। पारिवारिक जीवन में अप्रत्याशित घुमाव और फेरबदल है। कार्यस्थल पर भी अनबन हो सकती है। मध्यमाह में स्थायित्व और संतुलन दिखता है। आपने अपने लिए और अपने कार्यों की उपलब्धि के लिए लक्ष्य बना लिया है। पारिवारिक जीवन स्थाई है और बच्चे खुशियां ला रहे हैं। कार्य से संबंधित यात्रा हो सकती है। नए संघ बन सकते हैं। आपके सभी उपक्रमों में सफलता है।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk

 

Posted By: Prabha Punj Mishra