आप माने या ना मानें पर उत्‍तर कोरिया के बारे में जो अजीबो गरीब बातें आप सुनते रहते हैं वो देश और उसके कानून उससे भी अजीब हैं। आइये आप को बताते हैं यहां के कुछ शॉक में डालने वाले कानूनों के बारे में जिन्‍हें जान कर आपको लगेगा कि शुक्र है कि आप नॉर्थ कोरिया में नहीं रहते।

पिया गए रंगून ना करना टेलीफून
आपने वो गाना सुना होगा मेरे पिया गए रंगून किया है वहां से टेलीफून, समझ लें कि उसके पिया रंगून नहीं नॉर्थ कोरिया गए होते तो नहीं कर सकते थे फोन क्योंकि वहां से अंतरराष्ट्रीय कॉल्स करने की इजानत नहीं है और इसके लिए आप को सजा भी मिल सकती है। इतना ही आप उत्तर कोरिया में किसी दूसरे देश का संगीत भी नहीं सुन सकते। 

हमारा राजा महान
उत्तर कोरिया में नेतृत्व के खिलाफ कोई नहीं बोल सकता और तानाशाह किम परिवार के विरुद्ध बोलना तो ईशनिंदा के बराबर माना जाता है, जिसके लिए कठोर सजा भुगतनी पड़ सकती है। 

दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार किसके पास?

सरकारी कर्मचारी मर्दो को मिलेगी कार बाकी बेकार
उत्तर कोरिया में केवल वे लोग सरकारी कर्मचारी हैं और पुरुष हैं, कार चलाने का अधिकार रखते हैं। बाकी लोगों विशेष तौर पर महिलाओं को इसका अधिकार नहीं है, चाहे महिला ट्रैफिक ऑफीसर ही क्यों ना हो। इसीलिए यहां पर प्रति 100 व्यक्ति पर एक कार का अनुपात है। 

भारतीय राजदूतों से जानिए उत्तर कोरिया में कैसे चलता है जीवन

हंसना मत 

1994 में जब से वर्तमान शासक किम जोन उन के पिता सीनियर किम जोन की मृत्यु हुई है आठ जून को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित कर दिया गया है। पूरे उत्तर कोरिया में इस दिन हंसना, पार्टी करना और नाचना गाना प्रतिबंधित है। यहां तक कि आप अल्कोहल का भी सेवन नहीं कर सकते। इस दिन आप सार्वजनिक स्थानों पर मुस्करा भी नहीं सकते, नाही ऊंची आवाज में बात कर सकते हैं। 

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के 5 शौक

जो सोयेगा वो जिंदगी खोयेगा
एक और हैरान करने वाले कानून के बारे में जान लीजिये, अगर कोई अपने उच्चाधिकारी की मीटिंग के दौरान सो गया तो समझ लीजिए उसकी जान शामत में आ गई। किम जोन की मीटिंग में झपकी लेने के कारण वहां के रक्षा मंत्री को तोप से उड़वा दिया गया था। 

कपड़ों पर कानून
नॉर्थ कोरिया में कपड़ों के पहनने पर भी कानून है, जिनका पालन ना करने पर सजा हो सकती है। जैसे अगर आपने जींस पहनली तो आप दंड के पात्र हैं क्योंकि यहां जींस पूजीवाद का प्रतीक मानी जाती है।  

International News inextlive from World News Desk


Posted By: Molly Seth