चीन में एशिया का सबसे लंबा सस्पेन्सन ब्रिज बन कर तैयार हो गया है। लांगजियांग ग्रैन्ड ब्रिज नाम का ये पुल एक मई से ये औपचारिक रूप से चालू हो जायेगा। ये पुल बनने में करीब पांच साल का समय लगा है। इस पुल को एशिया का सबसे खतरनाक पुल भी कहा जा सकता है। आइये जानें क्‍यों है ये पुल खतरनाक और बताते हैं दुनिया के पांच खास पुलों के बारे में।

लांगजियांग ग्रैन्ड ब्रिज
एशिया का सबसे लंबा और सबसे ऊंचा सस्पेन्सन ब्रिज है लांगजियांग ग्रैन्ड ब्रिज, जिसका आरंभ 1 मई से हो जाएगा। दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रान्त में लांगजियांग नदी पर बने इस पुल को पूरा करने में करीब 5 साल का समय लगा है। कहते हैं कि 8 हजार फुट लंबा और 920 फुट ऊंचा ये पुल एशिया का सबसे लंबा सस्पेन्सन पुल है। यह पुल पहाड़ के दो तरफ बसे बाओशान्द और तेंगचोंग नाम के चीनी शहरों को जोड़ने का काम करेगा। इस पुल को बनाने में करीब 151 मीलियन पाउन्ड का खर्च आया है। समुद्र से 8100 फुट ऊंचे पुल पर चलने में बड़े से बड़े बहादुर को भी हल्का डर तो लगेगा ही।

पर्ल ब्रिज, जापान
जापान का ये पुल अकाशी काइकोयो ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है। पर्ल ब्रिज तकरीबन 1991 मीटर लंबा है, जो 1998 में बनकर तैयार हुआ था। ये पुल जापान के होंशू शहर को आवाजी द्वीर से जोड़ता है। ये दुनिया का सबसे लंबा सस्पेन्सन ब्रिज माना जाता है।
हाईवे पर ओवर स्पीड कंट्रोल करने की UAE पुलिस की यह तरकीब देखकर चौंक जाएंगे आप

पोंट वेक्किओ, फ्लोरेंस, इटली
पोंट वेक्किओ इटली के फ्लोरेंस शहर में पत्थर से बना एक  पुराना ब्रिज है। इसकी खासियत ये है कि ये इकलौता ऐसा पुल है, जो द्वितीय विश्वयुद्ध की विभीषिका से बचा रहा था। इस पुल पर ऑर्ट और ज्वैलरी की दुकाने भी हैं।  
अगर जिंदगी से प्यार है तो इस पुल पर से गुजरने की कभी मत सोचना!

ग्रेट बेल्ट ब्रिज डेनमार्क
1998 में डेनमार्क का ये ग्रेट बेल्ट पुल बनकर तैयार हुआ था। ये डेनिश आईलैंड ऑफ जीलैंड और फुनेन सिटी को जोड़ता है। इस पुल की लंबाई 6790 मीटर बताई जाती है। जबकि इसकी ऊंचाई 154 मीटर है। ग्रेट बेल्ट ब्रिज दुनिया का 8वां सबसे लंबा पुल है।
बेडरूम का दरवाजा खोलो और ट्रेन पकड़ लो, क्योंकि यहां 19 मंजिला अपार्टमेंट के भीतर से गुजरती है यह ट्रेन

ब्रूकलिन ब्रिज, न्यूयॉर्क, अमेरिका
अमेरिका में ये पुल 1883 में बनकर तैयार हुआ। न्यूयॉर्क का ब्रूकलिन ब्रिज अमेरिका के सबसे पुराने सस्पेंशन ब्रिज में से है। अमेरिका आने वाले पर्यटकों के लिए ये पुल हमेशा खासी दिलचस्पी का केंद्र रहा है।

यी सन सिन ब्रिज दक्षिण कोरिया
साउथ कोरिया का यी सन सिन ब्रिज दुनिया का पांचवा सबसे लंबा पुल है जो साल 2007 में बनना शुरू हुआ था और 2012 में बन कर तैयार हुआ। 1,545 मीटर लंबे इस पुल का नाम दक्षिण कोरिया के एक बहादुर एडमिरल के नाम पर रखा गया था। दक्षिण कोरिया का यी सन सिन पुल, क्वांगयांग और येओसु शहर  जोड़ता है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Molly Seth