आज फेसबुक का बारहवां जन्‍मदिन हैं और आप में ज्‍यादातर इसके रेग्‍युलर यूजर हैं। इस वजह से आपको लगता है कि आप इस सोशल साइट के बारे में सब कुछ जानते हैं चलिए आज हम बताते हैं 12 ऐसे हैरान करने वाले फैक्‍टस जिनमें शायद कई के बारे में आप नहीं जानते होंगे।

1- इस दुनिया के हर 13 लोगों में से एक फेसबुक यूजर है।
2- फेसबुक दुनिया की 70 भाषाओं में उपलब्ध है।
3- फेसबुक के निर्माण के शुरूआती दौर में इंजीनियर्स की इच्छा थी की लाइक बटन को ऑसम बटन के नाम से जाना जाए।
4- क्या आप जानते हैं कि विश्व में 83 प्रतिशत वेश्याओं का अपना फेसबुक पेज है। 

5- पूरी दुनिया से फेसबुक को हैक करने के प्रतिदिन करीब छह लाख प्रयास होते हैं।
6- जब आप साइन आउट कर देते हैं उसके बावजूद फेसबुक आपकी विजिट की हुई साइट्स को ट्रैक करता रहता है।

7- आप चाह कर भी अपने चार साथियों के साथ 4 फरवरी 2004 को फेसबुक को शुरू करने वाले इसके सीईओ मार्क जुकरबर्ग को अपने फेसबुक पेज पर ब्लॉक नहीं कर सकते।
8- अब तक शब्द 'पोक' का अर्थ स्पष्ट नहीं है।
9- फेसबुक पर प्रतिदिन करीब 350 मिलियन तस्वीरे अपलोड की जाती हैं।
10- फेसबुक के करीब 745 मिलियन मोबाइल यूजर्स हैं। 

11- 1.01 अरब लोग प्रतिदिन फेसबुक पर लॉग ऑन करते हैं।
12- फेसबुक इस्तेमाल करने वालों में महिलाओं की संख्या पुरूषों से ज्यादा है। जहां इसके यूजर्स में 80 प्रतिशत महिलायें तो पुरुष 76 प्रतिशत ही हैं।

inextlive from Spark-Bites Desk

Posted By: Molly Seth