भारतीय वायुसेना आज दुनिया की ताकतवर सेनाओं में से एक है। आज अगर कोई दुश्‍मन देश पर हमला करेगा तो यह उसे मुंहतोड़ जवाब देगी। इसकी वजह यह है कि आज इसके पास सुखोई – 30 मिराज – 2000 और आधुनिक मिग – 29 जैसे विमान हैं जो मिनटों में दुश्‍मन को धराशाई करने को तैयार हैं। ऐसे में आइए जानें आज वायुसेना दिवस पर इंडियन एयरफोर्स के इन विमानों के बारे में...


तेजस-3: हाल ही में भारतीय वायुसेना में तेजस-3 शामिल हुआ। यह विमान करी 460 मीटर चलने के बाद हवा में 50 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है। इसके विंग्स 8.2 मीटर चौड़े हैं। इस स्वदेशी विमान में अमेरिकी इंजन लगा है। यह विमान 1350 किमी प्रति घंटे की गति से दूरी तय कर सकता है। तेजस-3 का वजन 6,560 किलोग्राम है।मिराज-2000:भारतीय सेना के पास मौजूद मिराज-2000 विमान एक सीट वाला है। यह एक घंटे में 2495 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इसके जैसे करीब  50 विमान इसके भारतीय वायुसेना के पास हैं। मिग-27:


मिग-27 में एक इंजन है। यह सिंगल सीटर विमान है। यह फाइटरप्लेन भी रूस की ही उत्पत्ति है। यह विमान 1700 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से दूरी तय करता है। यह 23 mm की करीब 6 तोपे रख सकता है। यह करीब 4000 किलोग्राम के अतिरिक्त हथियार रखने की क्षमता रखता है। जगुआर:

जगुआर डबल इंजन वाला सिंगल सीटर लड़ाकू विमान है। यह एक घंटे में 1350 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। यह 30 mm की दो गन रख सकता है। इसके अलावा  4750 किलोग्राम के बम और ईंधन का अतिरिक्त भार वहन कर सकता है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Shweta Mishra