आजकल साध्वियों के साथ रेप के दोषी जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम और फरार हनीप्रीत का नाम काफी चर्चा में हैं। हनीप्रीत को लेकर कहा जा रहा है क‍ि वह राम रहीम की प्रेम‍िका थीं। हालांक‍ि हनीप्रीत कोई पहली शख्‍स नहीं हैं जो क‍िसी कुख्‍यात अपराधी से जुड़ी हैं। हनीप्रीत जैसे अब तक और भी कई चेहरे रहे हैं जो अपराध‍ियों के साथ रि‍श्‍ते होने की वजह से चर्चा में रहें। पढ़ें भारत के 5 कुख्‍यात अपराधी जिनकी 'माशूकाएं' रही चर्चा में...


राम रहीम-हनीप्रीत: अब हनीप्रीत को लेकर कहा जा रहा था कि वह गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हैं, लेकिन राम रहीम के जेल जाने के बाद उनके रिश्तों का सच सामने आया। जिसके बाद लोगों को मानना है कि राम रहीम और हनीप्रीत पति-पत्नी की तरह रहते थे। हनीप्रीत राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार थी और राम रहीम भी उसके बिना नहीं रहते थे। शायद तभी जेल जाने के समय राम रहीम ने कहा था कि हनीप्रीत को भी उसके साथ रखा दिया जाए। अबु सलेम-मोनिका बेदी:
इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी का नाम भी हैं। मोनिका बेदी को अभिनेत्री के रूप में कम बल्कि अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम की प्रेमिका के रूप में ज्यादा जाना जाता है। मोनिका कई बार इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि वह 1993 में हुए मुंबई बम ब्लास्ट के आरोपी अबु को बहुत प्यार करती हैं। हाजी मस्तान-सोना:


गैंगस्टर हाजी मस्तान की माशूका सोना भी काफी चर्चित रहीं। मुंबई के बड़े डॉन लिस्ट में शामिल हो चुके हाजी मस्तान बॉलीवुड एक्ट्रेस मुधबाला की खूबसूरती के दीवाने थे। ऐसे में जब उन्होंने सोना को देखा तो उन पर फिदा हो गए क्योंकि सोना की शक्ल मधुबाला जैसी थी। उन्होंने सोना से शादी भी की थी।

National News inextlive from India News Desk

Posted By: Shweta Mishra