इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य और वित्त का ध्यान रखना चाहिए। सकारात्मक पक्ष यह है कि पदोन्नति काम के बेहतर अवसर पालतू जानवरों नौकरों और सहकर्मियों के साथ सुखद सम्बन्धों की अपेक्षा कर सकते हैं। भोजन और नियमित व्यायाम के प्रति सतर्कता एक सुखद आरामदायक जीवन की ओर आपको ले जाएगी। मिथुन राशि वाले अस्थिर और अक्सर मूडी होते हैं। वह अक्सर खुद के साथ ही मतभेद रखते हैं। दिमाग एक चीज की मांग करता है और दिल किसी विपरीत चीज की मांग करता है। यह दो बहुत ही भिन्न-भिन्न लोग होने के रूप में प्रकट होता है। हालांकि इस साल आप इसमें सामंजस्य बिठाने में काफी हद तक सफल होंगे।


January, 2018


आपके लिए शुरुआत तो अच्छी होगी पर वह आकर्षक नहीं है। फिर भी कुछ क्षेत्रों में उत्साह रहेगा। आपको व्यवसाय में और व्यावहारिक होना पड़ेगा और अस्थायी रूप से पारिवारिक मामलों और खुद की प्रसन्नता दोनों का समान ध्यान रखना होगा। संपत्ति, माल यहां तक कि दस्तावेजों और कागजात की खरीद और बिक्री के लिए सही समय है, जो बाद में आपके काम का हिस्सा बनेगा। इसके अलावा, जो पब्लिक रिलेशन जैसे क्षेत्रों में है, उनकी भी व्यस्तता बढ़ेगी। हालांकि इस दौरान घरेलू मामलों की ओर आपका ध्यान उलझेगा। यात्रा या काम के लिए किसी अन्य स्थान जाना हो सकता है। इस महीने अध्ययन और शोध के लिए बदलाव की भी बहुत संभावना है। यह समय भविष्य में आपके लिए काफी प्रभावी साबित हो सकता है। लोगों के साथ मिलने, सहानुभूति जताने तथा संचार के अलग-अलग माध्यमों का उपयोग कर अपनी संचार क्षमता को बेहतरीन बनाना इस माह आपका लक्ष्य होना चाहिए।March, 2018

पारिवार, पड़ोस व सामुदायिक मामलों पर इस तिमाही आपका ध्यान केन्द्रित होगा और पूरे महीने भर कम या ज्यादा ऐसा ही होगा। व्यावसायिक मामलों के सफल समापन को भी आप देखेंगे जो बहुत लम्बे समय से अटके हुए थे। यह व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों तरह के संबंधों के मामले में महत्वपूर्ण समय है। आपकी प्रकृति का आध्यात्मिक पहलू वास्तव में घर, परिवार, रिश्तों को प्रभावित करेगा। जो भी आप करते महसूस करते हैं और सोचते हैं, वह विशेष रूप से अभिप्रेरित, मजबूत और दृढ़ होता है और अब इसे लागू करने का समय है। आपका घर आपका महल है। एक कू्रर और याचक दुनिया के खिलाफ आपका गढ़ है और आपका परिवार प्रियजन, आपकी पे्ररक शक्ति हैं। यह मानते हुए आपको घरेलू मोर्चे की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए थोड़ा भी अधीर नहीं होना है।  इस महीने सब कुछ होगा और आपके हिसाब से ही होगा। हां, इस महीने धैर्य ही सभी क्षेत्रों में आपकी सफलता की कूंजी है।May, 2018

आपको इस माह समर्थन की जरूरत होगी। और यह समर्थन न केवल अपने मित्रों और नजदीकी परिजनों से मिलेगा बल्कि वास्तव में बड़े स्तर पर विस्तारित सामाजिक मंडल और सम्बंधों से भी मिलेगा। आप इस माह अधिक और अधिक काम करना चाहते हैं। ऐसा लगता है जैसे आप सोचते हैं कि आप अलौकिक शक्तियों वाले इंसान हैं और हरक्यूलिस के समान कड़ी मेहनत करने को तैयार हंै। दूसरों के लिए आपकी उन मांगों का सामना मुश्किल हो सकता है, जो आप उनसे करते हैं और उनकी तरफ से इस बात पर असन्तोष भी हो सकता है। गलती-खोज से कहीं अधिक धैर्य और कुशलता से आप सफलता प्राप्त करेंगे। आनंद लेने और बेफिक्र हो जाने की इच्छा के रूप में आपके भीतर एक बेचैनी है। और यह अभी भी काम होने के बावजूद है। आप अपने प्रियजनों और बच्चों के करीब होंगे, उनके लिए तथा अपने दोस्तों और पड़ोसियों के आने के लिए भी समय निकालने का प्रयास करेंगे। नए उद्यमों या परियोजनाओं को शुरु करने के लिए यह एक उपयुक्त समय भी है। अब आप एक नए अवतार में हैं अधिक कोमल, चिन्तित न केवल प्रियजन और नजदीकी लोगों के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए।July, 2018
आपको इस माह पता रहेगा कि पारिवारिक प्रतिबद्धताओं को कैसे संतुलित किया जाए? आपको यह भी पता होगा कि अपने मन में सद्भाव बहाल करने के साथ ही आपके विचार आपको कैसे प्रसन्नता देते हैं। किसी लाभप्रद काम के क्षेत्र के बारे में विचार हो सकता है। आप उतावलेपन की मन:स्थिति में हैं। किसी भी तरह की बाधा और देरी के लिए अधीर हैं और त्वरित परिणामों के लिए बेताब हैं। मेरे दोस्त यह हमेशा इस तरह से नहीं होता है। हर प्रक्रिया के लिए समय की आवश्यकता होती है और याद रखना एक पुरानी कहावत है जल्दबाजी बर्बाद कर देती है जो कुछ आपने प्राप्त किया, सभी को खोने का खतरा हो सकता है। इसका मतलब न केवल पैसों के संदर्भ में है, बल्कि व्यक्तिगत तौर पर भी है। धन,भत्ते, उपहार, बोनस, भाग्यशाली निवेशों के रूप में न केवल आपको बेहतर रिटर्न मिलेगा, बल्कि यह आगे भी बढ़ेगा।September, 2018
परियोजनाएं, सौदे और हित जिसका अब तक आपको इंतजार था, अब सक्रिय हो जाएंगे और आपके पक्ष में काम करेंगे। नई दोस्ती और गठबंधन बनेंगे। आप रोमांचक रूप से विभिन्न स्थानों पर जाएंगे। नई और मुक्त गतिविधियों का पालन करेंगे। पुराने और बासी ढांचे को तोड़कर बहुत उत्साहजनक एक नए क्षेत्र को आकार देंगे। आप अपने प्रबल सामथ्र्य और आकर्षण से हर किसी को न केवल प्रभावित करेंगे बल्कि पूरी तरह से अभिभूत कर लेंगे। आपके साथ मान्यता, पुरस्कार और प्रतिष्ठा, प्रशंसा पहले से तय है। गणेश जी आपके ऊपर मेहरबान है। आपके उन्मादी आनन्द, उपलब्धियां महिमा और प्रशंसा क्रमश: घटेगी। हालांकि आपका मन और आत्मा शान्त और दृढ़ है और आप अपने में ही जीने में खुश हैं। आप प्राकृतिक संसाधानों से लाभ उठा सकते हैं और जिन्दगी जीने की कला में माहिर हो सकते हैं।November, 2018आपके पास अकेले रहने के लिए एक तरह का उत्साह है। इस माह आप सन्देह, निराशा और प्रश्नों से भी भरे हुए हो सकते हैं। मन:स्थिति का इस तरह बदलना मिथुन राशि वालों का हिस्सा है और आपको लगता है कि बेहतर महसूस करने के लिए आपको स्थान के बदलाव की आवश्यकता होती है। इस माह यात्राओं की संभावना है। आपके दृष्टिकोण में बहुत ही दृश्यमान और निश्चित बदलाव होंगे। आपके आत्म संदेह, चिन्ताएं खत्म नहीं हो सकती, लेकिन ये निश्चित रूप से आराम से सुलझ जाएंगी। अच्छी बात यह है कि जो भी परिवर्तन आता है, वह अन्दर से आता है। परिवार और काम की मांग का दृढ़ संकल्प आप कुशलता के साथ पूरा करेंगे। आपके पास भविष्य के लिए रुझानों को पहले से देखने और तदनुसार अपनी स्वयं की गतिविधियों को समायोजित करने अन्तर्दृष्टि  विकसित होगी और इसका आपको काफी लाभ भी मिलेगा। पिछले कुछ महीनों से जो सवाल आपके मन में चल रहे थे, उन सब का जवाब आपको इस माह मिलेगा।

Posted By: Satyendra Kumar Singh