सिंह राशि वालों में एक सहज नाटकीय बोध होता है और जीवन निश्चित रूप से उनका मंच है। कभी भी सिंह राशि वालों के विचारों और विश्वासों को बदलने पर तर्क मत कीजिए। आप सफल नहीं होंगे और सिंह राशि वाले आपसे नाराज हो जाएंगे। गणेश जी संकेत करते हैं कि किसी से नजदीकियां बढ़ेंगी। खासकर किसी महिला के प्रति। इस साल जितनी ज्यादा एडवेंचर की आप उम्मीद करते हैं उससे ज्यादा आपको मिलेगा। आप काफी मजबूत हैं लेकिन काम के साथ आपको विश्राम को भी बराबर महत्व देना चाहिए। शुरुआत के तीन महीने प्यार रोमांस और यात्राओं में बीतेगा। साल के अंत तक आप काफी कुछ हासिल कर लेंगे।


January, 2018


इस वर्ष धन के मामले मुख्य रूप से बने रहेंगे। खर्च आवश्यक रूप से ज्यादा होगा, आपके द्वारा की जाने वाली गतिविधियों में इसकी जरूरत होगी। आप दिल खोलकर पैसा खर्च करेंगे, क्योंकि आप ऐसे ही हैं। जो कुछ भी आपके रास्ते में आता है उससे निपटने के लिए आप दृढ़ता के साथ तैयार होंगे। आप दैनिक जीवन की व्यवहारिकताओं, अपनी नौकरी, रोजगार की संभावनाओं, परियोजनाओं लिए ऋण यहां तक कि नौकरी में बदलाव पर ध्यान केंद्रित करेंगे। आपको अपने खास की पहचान अभी तो नहीं हो पाएगी, लेकिन जब वह आपकी कोई मदद करेगा तो उसकी पहचान आप कर पाएंगे। आप अपनी और दूसरों की आंखों में अपने लिए सम्मान देखेंगे। आप पुरानी दोस्ती को तरोताजा करने की कोशिश करेंगे और इसमें काफी हद तक सफल भी होंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्ता और मजबूत होगा और आप जानते हैं कि आपकी लाइफ में उनका कितना इंपोर्टेंस है। रिश्तों के महत्व को इस माह आप बेहतर समझेंगे।March, 2018

इस महीने आपका खूब सारा मनोरंजन होगा। आपके यहां जो भी मेहमान आएंगे, आप उनका स्वागत अच्छे से करेंगे। आध्यात्म और ध्यान के मामले में भी आपको लाभ होगा। आपका मजबूत विश्वास और व्यवहार दोनों का लाभ मिलेगा। आपको अपने लिए और गणेश जी के लिए बहुत कुछ करना होगा। और इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आपके पास चीजें खुद चल कर आएंगी, जो आपको रास्ता दिखाने का काम करेंगी। ये वही सब कुछ होगा, जिसका आपने कुछ समय पहले पुर्वानुमान किया था। अविष्कार, खोज, विचार, उच्च अध्ययन, विश्वास और धर्म के साथ आप जुड़ सकते हैं। यह आापके आगे बढऩे और आपके वित्तीय निवेश में भी साफ दिखेगा। बच्चों के कल्याण और गतिविधियों में भी इसका महत्वपूर्ण रोल होगा। निवेश की ओर आप अग्रसर होंगे। आप हर अच्छी सलाह मानेंगे और सफलता के मार्ग पर बढ़ेंगे। इस माह आपके फैसले भी सही साबित होंगे।May, 2018

इस माह आपकी राशि में चन्द्रमा है। आप जो कुछ कहते हैं, करते हैं, यह उसे तीक्ष्णता देती है, उसे दिशा देती है। यही एक कारण की वजह से आपकी पहुंच बढ़ेगी। आपके सभी कार्य महत्वपूर्ण होंगे और सब पूरे भी होंगे, जो आपके लिए किसी पुरस्कार से कम नहीं होगा। आप जो काम करने के लायक हैं, उन्हीं काम के लिए आप पुरस्कार भी प्राप्त करेंगे। न केवल आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी, बल्कि अपने और अपने काम के प्रति भी आपका विश्वास बढ़ेगा। आप कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार हैं, जिसके लिए आपको जबरदस्त क्षमता का प्रदर्शन करना होगा। सफलता आपके पास है और अब आपको इसे बनाए रखने के लिए मेहनत करनी होगी। महीने की शुरुआत में आपको जो कुछ भी मिलेगा, उसे आपको बनाए रखना है। काम ज्यादा होगा आपके पास, इसलिए अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। आप विश्राम करेंगे, लेकिन इस दौरान अपनी रचनात्मकता का भी ध्यान रखेंगे। काम तो आपको खुशी देते ही हैं, लेकिन इस माह काम के अलावा अपनों के साथ बिताए गए पल और मनोरंजन भी आपको दिल से खुशी देंगे और आप इन पलों को भरपूर जीना चाहेंगे।July, 2018
सूर्य और चन्द्रमा के शक्तिशाली योग बनने के बाद सामाजिक गतिविधियों, पारिवारिक समारोहों, खुशी और रिश्तों में बढ़ोतरी होगी। आपकी एक इच्छा पूरी होगी या कोई सपना साकार होगा। आपके साथ यह एक अच्छाई है कि आपकी जो महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी वह बिना किसी को नाराज किए होंगी। आप एक से अधिक स्रोत से कमाएंगे, लेकिन खर्च जारी रहना आपकी चिन्ता का कारण बनेगा। हालांकि इन सभी के बावजूद आपको उन सभी मामलों में सफलता मिलेगी जिसे आप प्राप्त करने की उम्मीद करते हैं। हालांकि इस माह के अंत से पैसे की चिंता आपके लिए अतीत की बात होगी। यात्रा और समारोह इस समय आपके जीवन का मुख्य हिस्सा होंगे। आपकी जिंदगी जिस तरह से व्यवस्थित है, वह हर चीज को जादू और अन्दाज से रंग देगी। अपने पैसे को सावधानी से खर्च करने के प्रति सजग रहें।September, 2018सारी चीजें जो आपको रोमांचित और आपका मनोरंजन करती हैं आपको खुशी देती हैं। ऐसी चीजों पर आपका जोर होगा। दिन भर प्रसन्न रहना और खुशियां बांटना आपकी दैनिक जीवन की गतिविधियों का हिस्सा होंगी। आपने कठिन परिश्रम किया है, इसलिए अब यह हमेशा की तरह सामान्य व्यापार नहीं बल्कि एक जबरदस्त धमाके के साथ व्यापार होगा। आपका इस हफ्ते वित्त की तरफ ज्यादा ध्यान देना होगा। इसमें बहुत सारे सौदे, लेनदेन और बातचीत शामिल होगी। कानूनी मामलों का निपटान होगा। आप अपना ध्यान, अपनी सारी सक्रियता, अपनी नजर भविष्य में होने वाली आमदनी पर टिकाए हुए हैं और अपने जीवन के कठिन दिनों के लिए, अपनी जीवनशैली को बनाए रखने के लिए उस पर सुधार करने के लिए योजना बना रहे हैं। आप यात्रा करेंगे और पूरे माह सहयोग के लिए उपस्थित रहेंगे।
November, 2018आपके चयन की दिशा एकदम सही है। वास्तव में सभी गतिविधियां बढ़ेंगी। आप अपना खाली समय पारिवारिक संबंधों को बेहतर बनाने में करेंगे। आपका परिवार आपके साथ है। अभी आपके घर में कुछ बदलाव होंगे, जिससे आपका खर्च भी बढ़ेगा। यह समय खुद के फैसले लेने, अपने नियम बनाने और जीतने के लिए खेलने का है। मनोरंजन, रोमांस, रचनात्मकता, प्रियजन का साथ इस समय आपके फोकस में होगा। आप प्यार और देखभाल महसूस करेंगे। गणेश जी कहते हैं कि आपकी इच्छा पूर्ति का सपना सच होगा। यह समय आपके लिए कड़ी मेहनत करने का है, क्योंकि जिन परिणामों के लिए आपने प्रयास किया है वे आपकी पहुंच के बहुत अधिक भीतर हैं। आपको अचानक अकल्पित लाभ प्राप्त होगी। इसके साथ परिवार में किसी नए का स्वागत करेंगे। कुल मिलाकर साल का यह महीना आपके लिए बहुत कुछ लाने वाला है, जो आपको आपकी कड़ी मेहनत से ही हासिल होगा। परिवार और अपनों की भलाई पर आपका फोकस रहेगा।

Posted By: Satyendra Kumar Singh